मनोहर लाल खट्टर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:51, 26 October 2014 by गोविन्द राम (talk | contribs) (''''मनोहर लाल खट्टर''' (अंग्रेज़ी: ''Manohar Lal Khattar'', जन्म: 5 मई, [[...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मनोहर लाल खट्टर (अंग्रेज़ी: Manohar Lal Khattar, जन्म: 5 मई, 1954) भारत के उत्तरी राज्य हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। इन्होंने अक्टूबर 2014 में सम्पन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद 26 अक्टूबर, 2014 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हिमाचल प्रदेश में संघ के प्रचारक रहे मनोहर लाल खट्टर को राजनीति में नरेन्द्र मोदी लेकर आए। रोहतक के रहने वाले खट्टर को करनाल सीट से लड़ाया गया। जब हिमाचल प्रदेश में नरेंद्र मोदी प्रभारी हुआ करते थे तब खट्टर सह प्रभारी थे।

जीवन परिचय

मनोहर लाल खट्टर का जन्म 5 मई, 1954 में रोहतक के निदाना गांव में हुआ था। खट्टर के पिता पंजाबी समुदाय से ताल्लुक रखते थे और पेशे से दुकानदार थे। खट्टर का परिवार 1947 में भारत-पाक बंटवारे के वक्त पाकिस्तान से भारत आ गया था। खट्टर ने रोहतक के पंडित नेकी राम शर्मा कॉलेज से 10वीं पास की थी। जिसके बाद दिल्ली आकर सदर बाज़ार में बिजनेस करने लगे। दिल्ली आने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद पूरी उम्र शादी ना करने का फैसला लेते हुए आरएसएस में शामिल हो गए।

राजनीतिक परिचय

मनोहर लाल खट्टर 1977 में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक) से जुड़े थे और 40 सालों से संघ और पिछले दो दशकों से भाजपा का हिस्सा हैं। साल 2002 में मनोहर लाल खट्टर को जम्मू-कश्मीर में चुनाव का जिम्मा दिया गया था और साल 2004 में उन्हें दिल्ली और राजस्थान सहित 12 राज्यों में चुनावों की जिम्मेदारी दी गई थी। उसके बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश का रिजनल संगठन महामंत्री बनाया गया था। संघ में अपनी सेवा देने के बाद खट्टर 1994 में भाजपा में शामिल हो गए और 2000 से 2014 तक भाजपा हरियाणा के जनरल सेक्रेटरी रहे। वर्तमान में वे भाजपा नेशनल एग्जीवक्यूटिव कमेटी के सदस्य भी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी खट्टर ने 2014 में पहली बार करनाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को 47 सीटें मिली, जबकि दूसरे नंबर इनेलो रही जिसे 19 सीटें मिली। राज्य में पिछले एक दशक से राज कर रही कांग्रेस को 15 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रही।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हरियाणा के पहले भाजपाई सीएम बने खट्टर, समारोह में आडवाणी के साथ पहुंचे मोदी (हिन्दी) पत्रिका डॉट कॉम। अभिगमन तिथि: 26 अक्टूबर, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः