व्यास परियोजना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:24, 12 November 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''व्यास परियोजना''' राजस्थान, हरियाणा और पंजाब रा...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

व्यास परियोजना राजस्थान, हरियाणा और पंजाब राज्यों की सम्मिलित परियोजना है। यह दो प्रमुख इकाइयों 'व्यास-सतलुज लिंक-1' तथा 'व्यास-सतलुज लिंक-2' से मिलकर बनी है।

  • यह परियोजना रावी, सतलुज और व्यास नदी के जल का उपयोग करने के लिए बनाई गयी है।
  • इसमें भाखड़ा बाँध के ऊपर पनडोह के पास एक बाँध बनाया गया है।
  • पनडोह बाँध के नीचे व्यास नदी पर पाँग बाँध बनाया गया है, इससे बनने वाले जलाशय को 'महाराणा प्रताप सागर बाँध' कहते हैं। यहाँ एक पक्षी अभयारण्य भी बनाया गया है। यह बाँध हिमाचल प्रदेश के तिलवाडा ज़िले में है। इसका निर्माण सन 1961 में शुरू हुआ था तथा यह 1971 में बनकर पूर्ण हुआ।[1]
  • यहाँ पर 6X60=360 मेगावाट की विद्युत इकाइयाँ लगाई गयी हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारत में बहुउद्देशीय परियोजनाएँ (हिन्दी) वाइवेस पेनोरमा। अभिगमन तिथि: 12 नवम्बर, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः