सरदार सरोवर परियोजना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:08, 15 November 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('thumb|250px|[[सरदार सरोवर बाँध]] '''सरदार सरोव...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Sardar Sarovar Dam.jpg|thumb|250px|सरदार सरोवर बाँध]] सरदार सरोवर परियोजना नर्मदा घाटी की सबसे बड़ी परियोजना है। नर्मदा नदी पर बनाए जाने वाले 30 बाँधों में सरदार सरोवर बाँध सबसे बड़ा है।

  • यह बाँध गुजरात राज्य के भरूच ज़िले के 'नवागम' नामक स्थान पर बनाया गया है।
  • सरदार सरोवर बाँध पर 200 मेगावाट की छ: एवं इसकी मुख्य नहर पर 50 मेगावाट की पाँच विद्युत इकाइयाँ लगाई गयी हैं। इनकी कुल क्षमता 1450 मेगावाट है।
  • गुजरात सरकार की इससे निकालने वाली 'नर्मदा नहर' के किनारे-किनारे तथा विभिन्न हिस्सों पर सोलर पैनल लगाकर सौर उर्जा गृह बनाने की योजना है।[1]
  • सरदार सरोवर परियोजना के अन्य मुख्य बाँध हैं-
  1. महेश्वर बाँध
  2. मान बाँध
  3. बारगी बाँध
  4. गोई बाँध
  5. जोबाट बाँध
  • नर्मदा नदी पर बनने वाले 30 बाँधों में 'सरदार सरोवर' और 'महेश्वर' दो सबसे बड़ी बाँध परियोजनाएं हैं और इनका लगातार विरोध होता रहा है।
  • इन परियोजनाओं का उद्देश्य गुजरात के सूखाग्रस्त इलाक़ों में पानी पहुंचाना और मध्य प्रदेश के लिए बिजली पैदा करना है, लेकिन ये परियोजनाएं अपनी अनुमानित लागत से काफ़ी ऊपर चली गई हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारत में बहुउद्देशीय परियोजनाएँ (हिन्दी) वाइवेस पेनोरमा। अभिगमन तिथि: 15 नवम्बर, 2014।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः