सतमहला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:49, 12 December 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''सतमहला''' छत्तीसगढ़ राज्य में एक ऐतिहास...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

सतमहला छत्तीसगढ़ राज्य में एक ऐतिहासिक स्थान है। यह अम्बिकापुर के दक्षिण में लखनपुर से लगभग दस कि.मी. की दूरी पर कलचा ग्राम में स्थित है।

  • छत्तीसगढ़ के इस ऐतिहासिक स्थान पर सात जगह भग्नावशेष हैं।
  • स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यहाँ पर प्राचीन काल में सात विशाल शिव मंदिर थे, जबकि जनजातियों के अनुसार इस स्थान पर प्राचीन काल में किसी राजा का 'सप्त प्रांगण महल' था।
  • यहाँ कई दर्शनीय स्थल हैं, जिनमें 'शिव मंदिर', 'षटभुजाकार कुंआ' और 'सूर्य प्रतिमा' प्रमुख हैं।
  • सतमहला में जगह-जगह पुरातात्त्विक महत्त्व की चींजे बिखरी हुई हैं, जिनके रखरखाव की दिशा में शासन प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं की गई है, जिस कारण ऐतिहासिक महत्व की इन धरोहरों के नष्ट होने व चोरी चले जानें की आशंका बनी हुई है।
  • पुरातत्त्व विभाग ने सतमहला क्षेत्र को संरक्षित घोषित तो कर दिया है, लेकिन इसके संरक्षण की दिशा में क्या किया गया है, यह दिखाई नहीं देता।
  • सूरजपुर से 30 कि.मी. दूर 'देवगढ़' व 'कलचा' में प्राचीन महल व मंदिर के अवशेष बिखरे हुए हैं, जिनके रखरखाव की जरूरत है। सतमहला में जहां सात महल के अवशेष हैं तो वहीं एक ही स्थान पर 10 तालाब भी हैं, जो तत्कालीन समय में जल के संरक्षण की दिशा में चिंता को इंगित करता है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. असुरक्षित है सतमहला की धरोहर (हिन्दी) देशबन्धु। अभिगमन तिथि: 12 दिसम्बर, 2014।

संबंधित लेख

  1. REDIRECT साँचा:छत्तीसगढ़ राज्य के ऐतिहासिक स्थान

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः