भेड़िया पत्थर जलप्रपात

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:32, 24 December 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''भेड़िया पत्थर जलप्रपात''' [[छत्तीसगढ़|छत्तीसगढ़ राज...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

भेड़िया पत्थर जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह जलप्रपात 'ईदरी' नामक ग्राम में स्थित है।

  • छत्तीसगढ़ में कुसमी चान्दो मार्ग पर 30 कि.मी. की दूरी पर ईदरी ग्राम है। इस ग्राम से 3 कि.मी. जंगल के बीच भेड़िया पत्थर जलप्रपात है।
  • यहाँ भेड़िया नाला का जल दो पर्वतों के सघन वन के बीच से होकर प्रवाहित होता हुआ ईदरी ग्राम के पास करीब दो सौ फुट की ऊँचाई से गिरकर जलप्रपात का निर्माण करता है।
  • दो पर्वतों के बीच बहता हुआ यह जलप्रपात देखने में एक पुल के समान नज़र आता है।
  • इस जलप्रपात के जलकुंड के पास ही एक प्राकृतिक गुफ़ा है, जिसमें पहले भेड़िये रहा करते थे। यही कारण है कि इस जलप्रपात को 'भेड़िया पत्थर जलप्रपात' कहा जाता है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. छत्तीसगढ़ के जलप्रपात (हिन्दी) रायपुर दुनिया.कॉम। अभिगमन तिथि: 24 दिसम्बर, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः