योग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:16, 30 June 2015 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''योग''' (अंग्रेज़ी: ''Yoga'') भारत की प्राचीन विरासत है।...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

योग (अंग्रेज़ी: Yoga) भारत की प्राचीन विरासत है। यह एक आध्यात्मिक प्रकिया है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने (योग) का कार्य होता है। हिन्दू धर्म का योग से बड़ा ही घनिष्ठ सम्बंध है। हमारे ऋषि-मुनि, तपस्वी आदि योग के माध्यम से ही हज़ारों वर्ष तक कठिन तपस्या में लीन रहते थे। 'योग' हिन्दू धर्म, जैन धर्म तथा बौद्ध धर्म में ध्यान प्रक्रिया से सम्बंधित है। योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। लम्बी आयु, सिद्धि और समाधि के लिए योग किया जाता रहा है। 'योग' शब्द भारत से बौद्ध धर्म के साथ चीन, जापान, तिब्बत, दक्षिण पूर्व एशिया और श्रीलंका में भी फैला। इस समय सारे सभ्य जगत में लोग योग से परिचित हैं। योग के महत्त्व को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र ने प्रत्येक वर्ष '21 जून' को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाने का निर्णय लिया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

सम्बंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः