अकबर अली ख़ान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:08, 6 October 2016 by दिनेश (talk | contribs) ('thumb|200px|अकबर अली ख़ान '''अकबर अली ख़ान''' (...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|200px|अकबर अली ख़ान अकबर अली ख़ान (अंग्रेज़ी: Akbar Ali Khan, जन्म- 20 नवम्बर 1899, हैदराबाद; मृत्यु- 1994) का जन्म हैदराबाद के एक जागीरदार परिवार में हुआ था। इन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अलीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और वहीं 1920 में महात्मा गाँधी के आह्वान पर असहयोग आन्दोलन में भाग ले लिया।[1]

  • 1923 में उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से बी. ए. की उपाधि ली और तत्पश्चात लंदन विश्वविद्यालय से उन्होंने एल.एल.बी. की उपाधि ली।
  • 1948 में हैदराबाद में हुए भारतीय राष्टीय काँग्रेस के सत्र में उन्हें उपाध्यक्ष चुना गया ।
  • विदेश भेजे गये कई प्रतिनिधिमण्डलों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • वे 18 वर्षो तक राज्य सभा के सदस्य रहे और 12 वर्षो तक राज्य सभा के उपाध्यक्ष रहे।
  • उन्हें काँग्रेस संसदीय दल का उपनेता भी चुना गया।
  • वे 1972 से 1974 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्री अकबर अली खान (हिंदी) upgovernor.gov.in। अभिगमन तिथि: 06 अक्टूबर, 2016।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः