अमर सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:10, 21 April 2018 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''अमर सिंह''' राजा विक्रमादित्य की रा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अमर सिंह राजा विक्रमादित्य की राजसभा के नौ रत्नों में से एक थे। उनका बनाया 'अमरकोष' संस्कृत भाषा का सबसे प्रसिद्ध कोष ग्रन्थ है। उन्होंने इसकी रचना तीसरी शताब्दी ई. पू. में की थी।

  • संस्कृत भाषा के प्रायः 10,000 शब्दों के संग्रह ग्रंथ ‘अमरकोष’ के रचयिता अमर सिंह के जीवन के संबंध में नाम मात्र की जानकारी उपलब्ध है और वह भी परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर।
  • अमरकोष के आरंभ में अप्रत्यक्ष रूप से केवल बुद्ध की स्तुति की गई है। इसी प्रकार ब्रह्मा, विष्णु आदि से पहले बुद्ध का नाम दिया गया है। इससे यह निष्कर्ष निकाला जाता है कि अमर सिंह बौद्ध धर्मानुयायी थे। उनकी गणना वराहमिहिर के साथ विक्रमादित्य के नवरत्नों में की जाती है। वराहमिहिर 550 ईस्वी में थे। अतः यही समय अमर सिंह का भी माना जाता है।
  • अमर सिंह ने अपने कोश का नाम ‘ नामलिंगानुशासन’ रखा था। कदाचित रचयिता के नाम पर बाद में यह ‘अमरकोष’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। यह एक पद्यबद्ध रचना है। कंठस्थ करने में सुविधा के कारण उन दिनों की रचनाएं श्लोकों में ही अधिक मिलती हैं।[1]
  • एक शिलालेख के अनुसार अमर सिंह ने बोधगया में एक बुद्ध मंदिर का निर्माण कराया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |पृष्ठ संख्या: 40 |

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः