संथाल विद्रोह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:02, 10 February 2021 by आदित्य चौधरी (talk | contribs) (Text replacement - "कार्यवाही" to "कार्रवाई")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

संथाल विद्रोह ब्रिटिश शासनकाल में ज़मींदारों तथा साहूकारों द्वारा किये जाने वाले अत्याचारों के ख़िलाफ़ किया गया था। आदिवासियों के विद्रोहों में संथालों का यह सबसे सशक्त विद्रोह था।

  • भागलपुर से राजमहल के बीच का क्षेत्र 'दामन-ए-कोल' के नाम से जाना जाता था। यह विशेष रूप से संथाल बहुल क्षेत्र था। यहाँ के हज़ारों संथालों ने गैर-आदिवासियों को भगाने और उनकी सत्ता समाप्त कर अपनी सत्ता स्थापित करने के लिए जोरदार संघर्ष छेड़ा।
  • यह विद्रोह संथालों के नेता 'सिद्धू' तथा 'कान्हू' के नेतृत्व में किया गया था।
  • विद्रोह भूमिकर अधिकारियों द्वारा किये जाने वाले दुर्व्यवहार तथा ज़मींदार, साहूकार आदि द्वारा किये जाने वाले अत्याचार के ख़िलाफ़ किया गया था।
  • संथाल विद्रोह आर्थिक कारणों से बिहार और उड़ीसा के वीरभूम, सिंहभूम, बांकुड़ा, मुंगेर, हज़ारीबाग़ और भागलपुर के ज़िले में हुआ था।
  • अंग्रेज़ सरकार ने एक बड़ी सैन्य कार्रवाई के बाद 1856 ई. में इस विद्रोह को दबाने में सफलता पाई। सरकार ने अलग संथाल परगना की मांग को मानकर क्षेत्र में शांति स्थापित की।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

Template:साँचा:आन्दोलन विप्लव सैनिक विद्रोह

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः