ललित मोहन शर्मा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:22, 24 August 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''ललित मोहन शर्मा''' (अंग्रेज़ी: ''Lalit Mohan Sharma'', जन्म- 12 फ़र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

ललित मोहन शर्मा (अंग्रेज़ी: Lalit Mohan Sharma, जन्म- 12 फ़रवरी, 1928; मृत्यु- 3 नवम्बर, 2008) भारत के भूतपूर्व 24वें मुख्य न्यायाधीश थे। वह भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल एल. एन. सिन्हा के पुत्र थे। उन्होंने 18 नवम्बर, 1992 से 11 फ़रवरी, 1993 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।[1]

  • न्यायमूर्ति ललित मोहन शर्मा का जन्म 12 फ़रवरी, सन 1928 को बेलागंज, गया, बिहार के मुसी गांव में हुआ था।
  • उनके पिता लाल नारायण सिन्हा 17 जुलाई, 1972 से 5 अप्रैल, 1977 तक इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान भारत के अटॉर्नी जनरल थे।
  • ललित मोहन शर्मा ने पटना विश्वविद्यालय से बी.ए. ऑनर्स की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। बाद में 1946 में उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बी.एल. की परीक्षा भी उत्तीर्ण की।
  • सन 1948 में उन्हें पटन उच्च न्यायालय में नामांकित किया गया। यहाँ उन्होंने एक अधिवक्ता के रूप में अपनी प्रैक्टिस शुरू की।
  • 6 फ़रवरी, 1950 को उन्हें सुप्रीम कोर्ट के वकील के रूप में नामांकित किया गया।
  • 6 मार्च, 1957 में ललित मोहन शर्मा एक वरिष्ठ वकील के रूप में नामांकित हुए।
  • 12 अप्रैल, 1973 को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में उन्होंने शपथ ली।
  • 5 अक्टूबर, 1987 को ललित मोहन शर्मा भारत के सुप्रीम कोर्ट में शामिल हो गए।
  • 18 नवंबर, 1992 को वह भारत के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गये।
  • 80 वर्ष की उम्र में एक लंबी बीमारी के बाद ललित मोहन शर्मा का 3 नवंबर, 2008 को पटना में उनके निवास पर निधन हो हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारत के 24 वां मुख्य न्यायाधीश (हिंदी) atulyabihar.com। अभिगमन तिथि: 24 अगस्त, 2021।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः