रघु राम कृष्ण राजू

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:29, 3 November 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
रघु राम कृष्ण राजू
पूरा नाम रघु राम कृष्ण राजू
जन्म 14 मई, 1962
जन्म भूमि विजयवाडा, आंध्र प्रदेश
अभिभावक माता- अन्नपूर्णा कानुमुरू

पिता- वेंकटसत्यसूर्यनारायण राजू कानुमुरू

पति/पत्नी रमा देवी कानुमुरू
संतान पुत्र- 1, पुत्री- 1
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी
पद सदस्य, 17वीं लोकसभा- मई 2019
शिक्षा एम फार्मा, आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापट्टनम,
निर्वाचन क्षेत्र नरसापुरम (आंध्र प्रदेश)
अद्यतन‎

रघु राम कृष्ण राजू (अंग्रेज़ी: Raghu Rama Krishna Raju, जन्म- 14 मई, 1962) भारतीय उद्योगपति और राजनीतिज्ञ हैं, जो 17वीं लोकसभा में निर्वाचन क्षेत्र नरसापुरम, आंध्र प्रदेश से संसद सदस्य हैं। उन्होंने वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 2019 का भारतीय आम चुनाव जीता था।

  • रघु राम कृष्ण राजू वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के राजनेता हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का नामांकन हासिल नहीं कर पाने के बाद उन्होंने 2014 में पार्टी छोड़ दी थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।
  • साल 2018 में उन्होंने भाजपा भी छोड़ दी और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) में शामिल हो गए। इसके बाद, मार्च 2019 में वह वाई.एस.आर.सी.पी में वापस शामिल हो गए। *उन्होंने 2019 के चुनाव में नरसापुरम लोकसभा क्षेत्र से वाई.एस.आर.सी.पी. उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।
  • रघु राम कृष्ण राजू ने तेदेपा के वेतुकुरी वेंकट शिव रामा राजू के खिलाफ 31,909 मतों के बहुमत के साथ 38.11% वोट हासिल करके चुनाव जीता था।
  • वह अपनी पार्टी और उसके प्रमुख और मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी के मुखर आलोचक कहे जाते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः