पी. चंद्रशेखर राव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
पी. चंद्रशेखर राव

पतिबंदला चंद्रशेखर राव (अंग्रेज़ी: Patibandla Chandrasekhara Rao, जन्म- 22 अप्रैल 1936; मृत्यु- 11 अक्टूबर 2018) अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में समुद्र क़ानून के न्यायाधीश थे।[1] वह तटीय आंध्र प्रदेश के गुंटूर-कृष्णा जिले के वीरुल्लापाडु गांव से थे, जिसे उस समय मद्रास प्रेसीडेंसी कहा जाता था। अक्टूबर 1996 से 2017 तक वह इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फॉर द लॉ ऑफ द सी (आईटीएलओएस) में न्यायाधीश थे।


  • पी. सी. राव का जन्म 22 अप्रैल 1936 में आन्ध्र प्रदेश के गुंटुर ज़िले में हुआ था। इन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
  • इन्होंने एवं कई भारतीय विधिवेत्ताओं ने बहुपक्षीय संगठनों के साथ जुड़कर खुद को प्रतिष्ठित किया है और उनके कामकाज में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • ये विधि और न्याय मंत्रालय में विधि सचिव थे।
  • इन्होंने 1972 से 1976 तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी मिशन में भी काम किया है।
  • 1996 से, वे समुद्र के क़ानून के लिए अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण में एक न्यायाधीश थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पी. चंद्रशेखर राव (हिंदी) www.mea.gov.in। अभिगमन तिथि: 27 अक्टूबर, 2016।

संबंधित लेख