कवारती
कवारती अथवा 'कवरत्ती' एक नगर और द्वीप, जो केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप की राजधानी है। यह दक्षिण भारत के कालीकट और मालाबार तट से लगभग 346 कि.मी. पश्चिम-दक्षिण पश्चिम दिशा में अरब सागर में स्थित है।[1]
- कवारती द्वीप 5.6 कि.मी. लंबा, एक छोर पर 1.2 कि.मी. चौड़ा और दूसरे छोर पर शंकु की तरह पतला होता जाता है।
- इस द्वीप के पश्चिमी हिस्से में एक छिछला अनूप[2] है और उत्तरी हिस्से में नारियल के पेड़ हैं।
- यहाँ एक विमानपत्तन[3] भी है।
- कवारती शहर अपनी मस्जिदों के नक़्क़ाशीदार काष्ठ स्तंभों व छतों और क़ब्रिस्तान के नक़्क़ाशीदार पत्थरों के लिए विख्यात है। ऐज़रा मस्जिद में लकड़ी की नक़्क़ाशी और निर्माण शिल्प यहाँ के हस्तशिल्प के बेहतरीन उदाहरण हैं।
- इस नगर में प्रशासनिक भवन, एक बैंक, कई मस्जिदें और एक मछलीघर है, जिसमें उष्णकटिबंधीय मछलियाँ और मूंगें हैं।
- वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 10,113 थी।
- REDIRECTसाँचा:मुख्य
|
|
|
|
|