अहग्गार पठार
अहग्गार पठार अफ्रीका के सहारा मरुस्थल के मध्य भाग में उत्तर पश्चिम से दक्षिणपूर्व को कर्णवत् फैला हुआ है। यह[1] चट्टानों से बना हुआ है। यहाँ ज्वालामुखीय उत्पत्ति की कई चोटियाँ हैं जिनकी ऊँचाई 8,000 फुट से अधिक नहीं है। ये चोटियाँ समय-समय पर बर्फ से ढक जाती हैं। यहाँ की जलवायु ठंडी है तथा तुषार भी पर्याप्त पड़ता है। यहाँ की मुख्य वनस्पति एक प्रकार का बबूल[2] है। यहाँ के निवासी टारेग जाति के हैं। ये चरागाहों में अपने पशु चराते तथा बंजारों का जीवन व्यतीत करते हैं।[3]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख