दिल्ली में पानी की समस्या: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
गोविन्द राम (talk | contribs) No edit summary |
गोविन्द राम (talk | contribs) m (दिल्ली की पानी की समस्या का नाम बदलकर दिल्ली में पानी की समस्या कर दिया गया है) |
(No difference)
|
Latest revision as of 12:25, 16 November 2014
दिल्ली को प्रतिदिन कोई 3 अरब 60 करोड़ लीटर पानी की ज़रूरत है, लेकिन केवल 2 अरब 90 करोड़ लीटर आपूर्ति ही हो पाती है। आलोचकों का कहना है कि पानी की आपूर्ति में भी खूब भेदभाव बरता जा रहा है। उदाहरण के लिए लुटियन वाली दिल्ली को प्रतिदिन कोई 30 करोड़ लीटर पानी मिलता है, लेकिन महरौली जैसे स्थानों में यह 4 करोड़ से भी कम है। दिल्ली सरकार रेणुका बांध से 1 अरब 24 करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी चाहती है। दिल्ली जल बोर्ड पर सवाल उठाते हुए भारत के महालेखाकार ने 2008 में टिप्पणी की थी कि, दिल्ली में 40 प्रतिशत पानी व्यर्थ बह जाता है। यह बर्बादी कोई 38 करोड़ लीटर प्रतिदिन है। दिल्ली स्थित विज्ञान और पर्यावरण केंद्र के एक अध्ययन के अनुसार पानी की यह बर्बादी रेणुका बांध से होने वाली जल आपूर्ति का चौथा भाग है।
|
|
|
|
|