दिल्ली के बाज़ार: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
m (Adding category Category:दिल्ली के पर्यटन स्थल (को हटा दिया गया हैं।))
Line 33: Line 33:
{{दिल्ली}}
{{दिल्ली}}
[[Category:नया पन्ना]] [[Category:दिल्ली]]
[[Category:नया पन्ना]] [[Category:दिल्ली]]
[[Category:दिल्ली के पर्यटन स्थल]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 08:49, 7 June 2011

चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

दिल्ली में ख़रीददारी के लिए कई स्थल हैं। प्रमुख स्थल हैं-

अंबावता कॉम्पलेक्स

यह कॉम्पलेक्स बाबा खड़कसिंह मार्ग पर स्थित है। इस कॉम्पलेक्स में विभिन्न राज्यों के एम्पोरियम खुले हैं, जहाँ सरकारी दरों पर राज्यों के उत्पाद मिलते हैं। चाँदनी चौक, कनॉट प्लेस, दिल्ली हॉट से पुरानी कलात्मक वस्तुएँ एवं कालीन तथा चाँदी की वस्तुएँ हौज़ ख़ास गाँव से ख़रीदी जा सकती हैं। वहीं आई.एन.ए. (भारतीय राष्ट्रीय सेना) बाज़ार में खाने से सम्बन्धित वस्तुएँ जैसे सब्ज़ी, फल, मीट आदि मिलते हैं। दिल्‍ली में छोटी दुकानों से लेकर बड़े-बड़े शोरूम भी हैं। उच्‍च वर्ग को साउथ एक्‍स और करोल बाग़ का बाज़ार पंसद आता है, वहीं टैंक रोड, सरोजिनी नगर, जनपथ, पालिका बाज़ार, मॉनेस्‍ट्री, गफ़्फ़ार मार्केट आदि मध्‍यम वर्ग को लुभाता है। साउथ एक्‍स में सभी अंतर्राष्‍ट्रीय ब्रैंड के कपड़े और अन्‍य सामान मिलता है। गफ़्फ़ार मार्केट मुख्‍य रूप से बिजली के सामान के लिए जानी जाती है। चाँदनी चौक और उसके आसपास हाथ से तराशे हुए सोने चांदी के बेहतरीन जेवर मिल जाएंगे। दरियागंज में रविवार को लगने वाली किताबों की दुकानों में आपको कार्ल मार्क्‍स से लेकर जवाहर लाल नेहरू तक पर लिखी किताबें मिल सकती हैं।

दिल्ली के बाज़ार
दिल्ली हाट|100px|center कनॉट प्लेस|100px|center दिल्ली के बाज़ार में चूड़ियाँ|100px|center जामा मस्जिद का बाज़ार|100px|center पालिका बाज़ार|100px|center पालिका बाज़ार|100px|center
बाज़ारों का अवकाश
  • रविवार- आज़ाद बाज़ार, बाबा खड़कसिंह मार्ग, चाँदनी चौक, चावड़ी बाज़ार, कनॉट प्लेस, हौज़ ख़ास गाँव, जनपथ बाज़ार, ख़ान मार्केट, खारी बावली, मीनाबाज़ार, नई सड़क, नेहरू प्लेस, पहाड़गंज, पालिका बाज़ार, सदर बाज़ार, सब्ज़ी मंडी, शंकर मार्केट, यशवंत प्लेस।
  • सोमवार- डिफ़ेन्स कॉलोनी, आई. एन. ए बाज़ार, करोलबाग़, लाजपत नगर, निज़ामुद्दीन, सरोजिनी नगर, दक्षिण विस्तार (साउथ एक्सटेंशन), कमला नगर, पटेल नगर।
  • मंगलवार- अरबिन्दो प्लेस, चितरंजन पार्क, ग्रेटर कैलाश, ग्रीन पार्क, हौज ख़ास, मुनिरका, न्यू फ़्रेन्ड्स कालोनी, आर. के. पुरम, वसंत विहार, मसूदपुर, वसंत कुंज, युसूफ़ सराय।
  • बुधवार- दिल्ली केंट, गोपीनाथ बाज़ार, जनकपुरी, प्रीतमपुरा, राजौरी गार्डन, तिलकनगर, रोहिणी।
  • शुक्रवार- कीर्ति नगर, मोती नगर, राजा गार्डन, सुभाष नगर।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख