संतोष गंगवार: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
m (Adding category Category:नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल (को हटा दिया गया हैं।))
Line 50: Line 50:
[[Category:भारतीय जनता पार्टी]][[Category:लोकसभा]][[Category:लोकसभा सांसद]][[Category:उत्तर प्रदेश के लोकसभा सांसद]][[Category:नौवीं लोकसभा सांसद]][[Category:दसवीं लोकसभा सांसद]][[Category:ग्यारहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:बारहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:तेरहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:चौदहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:सोलहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:राज्य मंत्री]]
[[Category:भारतीय जनता पार्टी]][[Category:लोकसभा]][[Category:लोकसभा सांसद]][[Category:उत्तर प्रदेश के लोकसभा सांसद]][[Category:नौवीं लोकसभा सांसद]][[Category:दसवीं लोकसभा सांसद]][[Category:ग्यारहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:बारहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:तेरहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:चौदहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:सोलहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:राज्य मंत्री]]
[[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनीति कोश]]
[[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनीति कोश]]
[[Category:नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल]]


__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Revision as of 11:33, 20 June 2014

संतोष गंगवार
पूरा नाम संतोष गंगवार
जन्म 1 नवम्बर, 1948
जन्म भूमि बरेली, उत्तर प्रदेश
पति/पत्नी सौभाग्य गंगवार
संतान एक पुत्र और एक पुत्री
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि बरेली से लगातार 6 बार लोकसभा सांसद
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद वर्तमान संसदीय कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पूर्व पेट्रोलियम राज्यमंत्री
कार्य काल 26 मई, 2014 से पदभार ग्रहण
शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय
जेल यात्रा आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी आंदोलन को लेकर जेल जा चुके हैं।
अन्य जानकारी संतोष गंगवार ने बरेली में शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड की स्थापना में महती भूमिका अदा की और वर्ष 1996 में वह इसके अध्यक्ष रहे।
अद्यतन‎

संतोष गंगवार (अंग्रेज़ी:Santosh Gangwar, जन्म: 1 नवम्बर, 1948 बरेली, उत्तर प्रदेश) सोलहवीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। संतोष गंगवार पहले भी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पेट्रोलियम राज्यमंत्री रह चुके हैं।

जीवन परिचय

पिछले तीन दशक से सामाजिक कार्य और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता संतोष गंगवार का जन्म 1 नवंबर 1948 को उत्तर प्रदेश के बरेली नगर में हुआ था। उनकी पत्‍‌नी का नाम सौभाग्य गंगवार है। उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री है।

राजनीतिक परिचय

लगातार 6 बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले संतोष गंगवार देश में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी आंदोलन को लेकर जेल भी जा चुके हैं। वह 1996 में उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के महासचिव बनाए गए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में पार्टी इकाई के कार्य समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 13वीं लोकसभा में अटल बिहारी वाजपेयी की नेतृत्व में बनी सरकार में वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राच्य मंत्री के साथ साथ संसदीय कार्य राज्य मंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह विज्ञान एवं तकनीकि राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। राजग सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके संतोष गंगवार 16वीं लोकसभा में भी सांसद चुने गए हैं। वह उत्तर प्रदेश के बरेली से 1989 से चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि 15वीं (2009-2014) लोकसभा में उन्हें कांग्रेस के प्रवीण सिंह एरोन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।[1]

समाज सेवा

गंगवार पिछले तीन दशक से समाज सेवा के अलावा राजनीति में सक्रिय रहे हैं। गंगवार ने बरेली में शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड की स्थापना में महती भूमिका अदा की और वर्ष 1996 में वह इसके अध्यक्ष रहे। उन्हें इतिहास और भूगोल से जुड़ी पुस्तकें पढ़ने का शौक है। वरिष्ठ भाजपा नेता का जन्म वर्ष 1948 में बरेली के तिओलियागांव में हुआ था। उन्हाेंने अपनी शिक्षा रूहेलखंड विश्वविद्यालय और आगरा विश्वविद्यालय से पूरी की।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. संतोष गंगवार : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (हिंदी) जागरण डॉट कॉम। अभिगमन तिथि: 18 जून, 2014।
  2. 7 बार सांसद रहे गंगवार फिर बने मंत्री (हिंदी) राजस्थान पत्रिका। अभिगमन तिथि: 18 जून, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख