मदन लाल खुराना: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Madan Lal Khurana.jpg |पूरा नाम=मद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
No edit summary
Line 8: Line 8:
|पति/पत्नी=श्रीमती राज खुराना
|पति/पत्नी=श्रीमती राज खुराना
|संतान=एक पुत्र व दो पुत्री
|संतान=एक पुत्र व दो पुत्री
|मृत्यु=[[28 अक्टूबर]], [[2018]]
|मृत्यु=[[27 अक्टूबर]], [[2018]]
|मृत्यु स्थान=[[नई दिल्ली]]
|मृत्यु स्थान=[[नई दिल्ली]]
|मृत्यु कारण=
|मृत्यु कारण=
Line 33: Line 33:
|अद्यतन={{अद्यतन|15:54, 09 फ़रवरी 2019 (IST)}}
|अद्यतन={{अद्यतन|15:54, 09 फ़रवरी 2019 (IST)}}
}}
}}
[[दिल्ली]] के [[मुख्यमंत्री|पूर्व मुख्यमंत्री]] मदन लाल खुराना([[अंग्रेज़ी]]:''Madan Lal Khurana'', जन्म: [[15 अक्टूबर]] [[1936]],[[पाकिस्तान|फैसलाबाद, पाकिस्तान]]; मृत्यु: [[28 अक्टूबर]], [[2018]], [[नई दिल्ली]]) [[राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ]] के सदस्य और [[भारतीय जनता पार्टी]] के नेता थे।
[[दिल्ली]] के [[मुख्यमंत्री|पूर्व मुख्यमंत्री]] मदन लाल खुराना([[अंग्रेज़ी]]:''Madan Lal Khurana'', जन्म: [[15 अक्टूबर]] [[1936]],[[पाकिस्तान|फैसलाबाद, पाकिस्तान]]; मृत्यु: [[27 अक्टूबर]], [[2018]], [[नई दिल्ली]]) [[राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ]] के सदस्य और [[भारतीय जनता पार्टी]] के नेता थे।
==परिचय==
==परिचय==
मदन लाल खुराना का जन्म [[पाकिस्तान]] के फैसलाबाद में 15 अक्टूबर 1936 को हुआ था। [[ब्रिटिश राज]] में ये इलाका अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के लायलपुर में पड़ता था। [[1947]] में देश के बंटवारे के बाद उनका [[परिवार]] [[भारत]] आ गया था। तब खुराना मात्र 12 [[साल]] के थे। उनका परिवार दिल्ली के कीर्ति नगर के '''रिफ्यूजी कॉलोनी''' में रहता था।  
मदन लाल खुराना का जन्म [[पाकिस्तान]] के फैसलाबाद में 15 अक्टूबर 1936 को हुआ था। [[ब्रिटिश राज]] में ये इलाका अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के लायलपुर में पड़ता था। [[1947]] में देश के बंटवारे के बाद उनका [[परिवार]] [[भारत]] आ गया था। तब खुराना मात्र 12 [[साल]] के थे। उनका परिवार दिल्ली के कीर्ति नगर के '''रिफ्यूजी कॉलोनी''' में रहता था।  

Revision as of 10:47, 9 February 2019

मदन लाल खुराना
पूरा नाम मदनलाल खुराना
जन्म 15 अक्टूबर, 1936
जन्म भूमि फैसलाबाद, पाकिस्तान
मृत्यु 27 अक्टूबर, 2018
मृत्यु स्थान नई दिल्ली
अभिभावक श्री एस.डी. खुराना, श्रीमती लक्ष्मी देवी
पति/पत्नी श्रीमती राज खुराना
संतान एक पुत्र व दो पुत्री
नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री
कार्य काल मुख्यमंत्री- 2 दिसम्बर 1993 से 26 फ़रवरी 1996 तक; राज्यपाल- 14 जनवरी 2004 से 1 नवम्बर, 2004 तक
शिक्षा स्नातकोत्तर, बी.एड.
विद्यालय इलाहाबाद विश्वविद्यालय, दिल्ली यूनिवर्सिटी
भाषा हिंदी, अंग्रेज़ी
अद्यतन‎

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना(अंग्रेज़ी:Madan Lal Khurana, जन्म: 15 अक्टूबर 1936,फैसलाबाद, पाकिस्तान; मृत्यु: 27 अक्टूबर, 2018, नई दिल्ली) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के नेता थे।

परिचय

मदन लाल खुराना का जन्म पाकिस्तान के फैसलाबाद में 15 अक्टूबर 1936 को हुआ था। ब्रिटिश राज में ये इलाका अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के लायलपुर में पड़ता था। 1947 में देश के बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। तब खुराना मात्र 12 साल के थे। उनका परिवार दिल्ली के कीर्ति नगर के रिफ्यूजी कॉलोनी में रहता था।

शिक्षा

खुराना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के 'किरोड़ीमल कॉलेज' और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी।

परिवार

खुराना के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके बेटे का माह सितम्बर 2018 में निधन हो गया था।

राजनीति

भाजपा के वरिष्ठ नेता खुराना 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे। मदन लाल ने 1996 में विवादों में आने के बाद इस्तीफा दे दिया था। उनका नाम हवाला कांड में सामने आया था। साल 2004 में वह 10 महीने के लिए राजस्थान के गवर्नर भी रहे थे। वह नवीं, दसवीं, बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा में सांसद रहे। केन्द्र में जब पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी तो मदन लाल खुराना केंद्रीय मंत्री बने। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभाई।

वर्ष 2005 में लालकृष्ण आडवाणी की आलोचना के कारण उन्हें भाजपा से निकाल दिया गया, लेकिन 12 सितंबर 2005 में ही उन्हें फिर से पार्टी में वापस ले लिया गया। मदनलाल खुराना 1977 से 1980 तक दिल्ली के कार्यकारी पार्षद रहे। उसके बाद दो बार महानगर पार्षद बने। दिल्ली को जब राज्य का दर्जा मिला तो वह 1993 में पहले मुख्यमंत्री चुने गए। इस पद पर वह 1996 तक रहे।

निधन

खुराना को छाती में संक्रमण था और पिछले कुछ दिनों से बुखार भी था। शनिवार सुबह से ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें पांच साल पहले 2013 में ब्रेन हेमरेज हुआ था और तब से वह बीमार चल रहे थे। वह 82 वर्ष के थे। मदन लाल खुराना का अंतिम संस्कार 28 अक्टूबर, रविवार को किया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख