इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
(''''इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र''' कलाओं के क्षेत...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
Line 19: Line 19:
<references/>
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
==बाहरी कड़ियाँ==
*[http://ignca.nic.in/ आधिकारिक वेबसाइट]
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{भारत के संस्थान}}
{{भारत के संस्थान}}

Revision as of 10:01, 15 May 2013

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र कलाओं के क्षेत्र में शोध और शैक्षिक अनुसंधान तथा प्रसार का केंद्र है।

स्थापना

इसकी स्थापना भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय के रूप में सन 1987 में की गई थी। यह केंद्र 'कला' के एक ऐसे व्यापक प्रतिबिंब के रूप में पहचाना जाता है जिसमें पुरातत्त्व से लेकर नृत्य और मानव विज्ञान से लेकर छायाचित्रण तक का, पूरक तथा अनंत दृश्य के रूप में समावेश हो।

मुख्यालय

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र का एक दक्षिण क्षेत्रीय केंद्र है जिसका मुख्यालय बंगलौर में है। जिसकी स्थापना 2001 में हुई थी और इसका मुख्य उद्देश्य दक्षिणी क्षेत्र की कला और सांस्कृतिक विरासत से संबंधित गहन अध्ययन करना है।

इकाइयाँ

इस केंद्र की छः कार्यात्मक इकाइयाँ हैं-

  1. कलानिधि : यह एक विविध-रूप पुस्तकालय है|
  2. कलाकोश : इसका प्रमुख कार्य विशेषतया संस्कृत के मूल पाठ के अध्ययन और प्रकाशन से संबंधित है।
  3. जनपद संपदा : यह प्रभाग जीवन-शैली से जुड़े अध्ययन का कार्य करता है।
  4. कला दर्शन : इस इकाई का कार्य इस केंद्र द्वारा किए गए शोध कार्यों और अध्ययन को प्रदर्शनियों के माध्यम से दृश्य रूप में परिवर्तित करना है।
  5. सांस्कृतिक सूचना-विज्ञान प्रयोगशाला : यह इकाई सांस्कृतिक परिक्षण तथा प्रचार के लिए प्रौद्योगिकीय साधनों का प्रयोग करती है।
  6. सूत्रधार : यह प्रशासनिक अनुभाग है जो सभी गतिविधियों में सहायता तथा समन्वय स्थापित करता है। सदस्य सचिव, शैक्षिक और प्रशासनिक प्रभागों के कार्यपालक प्रधान होते हैं।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख