अश्मक महाजनपद: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
m (Text replace - "{{महाजनपद}}" to "==सम्बंधित लिंक== {{महाजनपद2}} {{महाजनपद}}") |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replace - "==टीका टिप्पणी==" to "==टीका टिप्पणी और संदर्भ==") |
||
Line 11: | Line 11: | ||
*अश्मक नामक राजा का उल्लेख [[वायु पुराण]]<ref>वायु पुराण,88, 177-178</ref> और [[महाभारत]] में है--'अश्मकों नाम राजर्षि: पौदन्यं योन्यवेशयत्'। सम्भवत: इसी राजा के नाम से यह जनपद अश्मक कहलाया। | *अश्मक नामक राजा का उल्लेख [[वायु पुराण]]<ref>वायु पुराण,88, 177-178</ref> और [[महाभारत]] में है--'अश्मकों नाम राजर्षि: पौदन्यं योन्यवेशयत्'। सम्भवत: इसी राजा के नाम से यह जनपद अश्मक कहलाया। | ||
*ग्रीक लेखकों ने अस्सकेनोई(Assukenoi) लोगों का उत्तर-पश्चिमी भारत में उल्लेख किया है। इनका दक्षिणी अश्वकों से ऐतिहासिक सम्बन्ध रहा होगा या यह अश्वकों का रूपान्तर हो सकता है। | *ग्रीक लेखकों ने अस्सकेनोई(Assukenoi) लोगों का उत्तर-पश्चिमी भारत में उल्लेख किया है। इनका दक्षिणी अश्वकों से ऐतिहासिक सम्बन्ध रहा होगा या यह अश्वकों का रूपान्तर हो सकता है। | ||
==टीका टिप्पणी== | ==टीका टिप्पणी और संदर्भ== | ||
<references/> | <references/> | ||
==सम्बंधित लिंक== | ==सम्बंधित लिंक== |
Revision as of 14:55, 15 June 2010
thumb|300px|अश्मक महाजनपद
Ashmaka Great Realm
अश्मक / अस्सक महाजनपद
- पौराणिक 16 महाजनपदों में से एक था।
- नर्मदा और गोदावरी नदियों के बीच अवस्थित इस प्रदेश की राजधानी पाटन थी।
- आधुनिक काल में इस प्रदेश को महाराष्ट्र कहते हैं।
- बौद्ध साहित्य में इस प्रदेश का, जो गोदावरी तट पर स्थित था, कई स्थानों पर उल्लेख मिलता है।
- 'महागोविन्दसूत्तन्त' के अनुसार यह प्रदेश रेणु और धृतराष्ट्र के समय में विद्यमान था। इस ग्रन्थ में अस्सक के राजा ब्रह्मदत्त का उल्लेख है।
- सुत्तनिपात[1] में अस्सक को गोदावरी-तट पर बताया गया है। इसकी राजधानी पोतन, पौदन्य या पैठान(प्रतिष्ठानपुर) में थी।
- पाणिनि ने अष्टाध्यायी[2] में भी अश्मकों का उल्लेख किया है।
- सोननंदजातक में अस्सक को अवंती से सम्बंधित कहा गया है।
- अश्मक नामक राजा का उल्लेख वायु पुराण[3] और महाभारत में है--'अश्मकों नाम राजर्षि: पौदन्यं योन्यवेशयत्'। सम्भवत: इसी राजा के नाम से यह जनपद अश्मक कहलाया।
- ग्रीक लेखकों ने अस्सकेनोई(Assukenoi) लोगों का उत्तर-पश्चिमी भारत में उल्लेख किया है। इनका दक्षिणी अश्वकों से ऐतिहासिक सम्बन्ध रहा होगा या यह अश्वकों का रूपान्तर हो सकता है।