राधाकृष्ण माथुर: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 17: | Line 17: | ||
|प्रसिद्धि= | |प्रसिद्धि= | ||
|पार्टी= | |पार्टी= | ||
|पद=''' | |पद='''उपराज्यपाल, लद्दाख'''- [[31 अक्टूबर]], [[2019]] से पदस्थ<br /> | ||
'''रक्षा सचिव, भारत'''-[[25 मई]], [[2013]] से [[24 मई]], [[2015]] | '''रक्षा सचिव, भारत'''- [[25 मई]], [[2013]] से [[24 मई]], [[2015]] | ||
|कार्य काल= | |कार्य काल= | ||
|शिक्षा=मकैनिकल इंजिनियरिंग (आईआईटी, [[कानपुर]]); टेक्नॉलजी इन इंडस्ट्रियल इंजिनियरिंग में मास्टर डिग्री (आईआईटी, [[दिल्ली]]) | |शिक्षा=मकैनिकल इंजिनियरिंग (आईआईटी, [[कानपुर]]); टेक्नॉलजी इन इंडस्ट्रियल इंजिनियरिंग में मास्टर डिग्री (आईआईटी, [[दिल्ली]]) | ||
Line 49: | Line 49: | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{भारतीय राज्यों के राज्यपाल}} | {{भारतीय राज्यों के राज्यपाल}} | ||
[[Category: | [[Category:उपराज्यपाल]][[Category:लद्दाख के उपराज्यपाल]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Latest revision as of 10:24, 29 August 2021
राधाकृष्ण माथुर
| |
पूरा नाम | राधाकृष्ण माथुर |
जन्म | 25 नवम्बर, 1953 |
जन्म भूमि | उत्तर प्रदेश |
पति/पत्नी | पूनम माथुर |
संतान | पूर्वी माथुर, प्रसुन माथुर |
नागरिकता | भारतीय |
पद | उपराज्यपाल, लद्दाख- 31 अक्टूबर, 2019 से पदस्थ |
शिक्षा | मकैनिकल इंजिनियरिंग (आईआईटी, कानपुर); टेक्नॉलजी इन इंडस्ट्रियल इंजिनियरिंग में मास्टर डिग्री (आईआईटी, दिल्ली) |
अन्य जानकारी | राधाकृष्णा माथुर को 25 मई, 2013 को रक्षा सचिव नियुक्त किया गया था। वह शशिकांत शर्मा की जगह रक्षा सचिव बनाए गए थे। |
अद्यतन | 16:30, 5 सितम्बर 2020 (IST)
|
राधाकृष्ण माथुर (अंग्रेज़ी: Radhakrishna Mathur, जन्म- 25 नवम्बर, 1953, उत्तर प्रदेश) लद्दाख के प्रथम उपराज्यपाल हैं। आईएएस अधिकारी रहे राधाकृष्ण माथुर को जम्मू-कश्मीर से अलग होकर बने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पहला उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह 1977 बैच के त्रिपुरा कैडर के अधिकारी रहे हैं। नवंबर 2018 में वह देश के मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
परिचय
राधाकृष्ण माथुर का जन्म 25 नवम्बर, 1953 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने आईआईटी, कानपुर से मकैनिकल इंजिनियरिंग में बैचलर डिग्री और आईआईटी, दिल्ली से टेक्नॉलजी इन इंडस्ट्रियल इंजिनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूरोपीय देश स्लोवेनिया के एक संस्थान से एमबीए भी किया है। राधाकृष्णा माथुर विदेश मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में निजी सचिव के रूप में भी कार्यरत रह चुके हैं। वे जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने और राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाने और लद्दाख को अलग करने के बाद लद्दाख के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किए गए हैं। राधाकृष्णा माथुर को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ये नियुक्ति की।
रक्षा मंत्रालय से नाता
राधाकृष्णा माथुर को 25 मई, 2013 को रक्षा सचिव नियुक्त किया गया था। वह शशिकांत शर्मा की जगह रक्षा सचिव बनाए गए थे। रक्षा सचिव के तौर पर उनका दो साल का कार्यकाल रहा। वह लंबे समय से रक्षा मंत्रालय से जुड़े रहे हैं। साल 2008 के सितंबर से अक्टूबर, 2011 तक वह रक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव और विशेष सचिव भी रह चुके हैं।
विभिन्न पदों पर कार्य
केंद्रीय रक्षा सचिव के अलावा राधाकृष्ण माथुर ने केंद्र और त्रिपुरा दोनों सरकारों के लिए कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है। जैसे कि त्रिपुरा के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (वित्त), प्रमुख सचिव (कृषि), प्रमुख सचिव (ग्रामीण विकास), त्रिपुरा के रेजिडेंट कमिश्नर, रेवेन्यू कमिश्नर, पंचायतों के कमिश्नर, त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज के ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के सीईओ और त्रिपुरा सरकार में वेस्ट त्रिपुरा डिस्ट्रिक्ट के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और कलेक्टर के रूप में काम किया है।
यूनियन डिफेंस प्रोडक्शन सचिव के अलावा केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सचिव, रक्षा मंत्रालय में विशेष सचिव, कपड़ा मंत्रालय में विकास आयुक्त और केंद्र सरकार में कपड़ा मंत्रालय में मुख्य प्रवर्तन अधिकारी के रूप में उन्होंने काम किया है। अब लद्दाख के पहले उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | राज्यपाल/उपराज्यपाल | चित्र | कार्यकाल प्रारम्भ |