एम. वी. वी. सत्यनारायण

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:57, 6 November 2022 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
एम. वी. वी. सत्यनारायण
पूरा नाम एम. वी. वी. सत्यनारायण
जन्म 25 जून, 1966
जन्म भूमि तनुकु, आंध्र प्रदेश
पति/पत्नी नागा ज्योति
संतान पुत्र- सरथ
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी
पद सदस्य, 17वीं लोकसभा- 23 मई 2019
निर्वाचन क्षेत्र विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)
व्यवसाय भवन निर्माता, फिल्म निर्माता, अभिनेता
अद्यतन‎

एम. वी. वी. सत्यनारायण (अंग्रेज़ी: M. V. V. Satyanarayana, जन्म- 25 जून, 1966) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से भारत की संसद में सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव, 2019 में वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) के भरत मथुकुमिल्ली को 4,414 वोटों से हराया था।

  • विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश का महत्‍वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। इस लोकसभा के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यह क्षेत्र गोदावरी नदी के मुहाने पर स्थित है। यहां भारत का चौथा बड़ा बंदरगाह है। यह विशाखापटनम जिले का मुख्यालय तथा भारतीय नौसेना के पूर्वी कमांड का केन्द्र भी है।
  • 11 अप्रैल, 2019 को हुए लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राजनीति के कद्दावर नेता और राजनीति में कदम रखने वाले उम्मीदवारों के बीच चुनावी घमासान देखने को मिला था। पूर्व केंद्रीय मंत्री दग्गुबाती पुरंदेश्वरी (भाजपा), पूर्व आईपीएस अधिकारी वी.वी. लक्ष्मी नारायण (जन सेना पार्टी), एम. श्री भरत (तेलुगु देशम पार्टी) और एम.वी.वी. सत्यनारायण (वाई. एस. आर. कांग्रेस) इस संसदीय सीट के प्रमुख दावेदार थे। कांग्रेस ने भी इस सीट से अपने उम्मीदवार को उतारा था।
  • साल 2014 में विशाखापत्तनम लोकसभा सीट के आंकड़े निम्न प्रकार रहे थे[1]-
    • सांसद- के हरिबाबू, बीजेपी
    • जीत का अंतर- 90,488 वोट
    • दूसरे स्थान पर- वाई. एस. विजयम्मा, वाई. एस. आर. कांग्रेस
    • 2014 में कुल मतदाता- 17,23,011
    • पुरुष वोटरों की संख्या- 8,74,909
    • महिला वोटरों की संख्या- 8,47,941


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कांग्रेस पार्टी ने जीती विशाखापटनम सीट (हिंदी) livehindustan.com। अभिगमन तिथि: 06 नवंबर, 2022।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः