कूनूर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:24, 15 March 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''कूनूर''' भारत के तमिलनाडु राज्य में [[नील...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

कूनूर भारत के तमिलनाडु राज्य में नीलगिरि पहाड़ी की टाइगर रॉक नामक चोटी पर स्थित एक नगर है। यह नगर 6100 फुट की ऊँचाई पर बसा हुआ है। कूनूर 110 23' उत्तरी अक्षांश और 760 47' पूर्वी देशान्तर पर स्थित है। यहाँ आसपास कॉफ़ी के अनेक बगीचे हैं, जहाँ से उत्कृष्ट कोटि की कॉफ़ी बाहर भेजी जाती है।[1]

  • इस स्थान की जलवायु स्वास्थ्यवर्धक और प्राकृतिक दृश्य चित्ताकर्षक हैं। यही कारण है कि यहाँ पर्यटक काफ़ी संख्या में आते हैं।
  • कूनूर आने वाले पर्यटकों के लिए यहाँ उच्चकोटि के अनेक होटल और विश्रामघर बने हैं।
  • यहाँ आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए टेनिस, गोल्फ़, घुड़दौड़ आदि अनेक खेलों के मैदान भी हैं।
  • तमिलनाडु के इस नगर के उत्तर-पूर्व में प्राय: 7 मील पर 'सेंट कैथराइन' नामक एक जलप्रपात है। वहाँ एक दूसरा जलप्रताप भी है। इन दोनों जलप्रतापों से जलविद्युत उत्पन्न की जाती है।
  • इस स्थान से तीन मील की दूरी पर 'वेलिंगटन' नामक स्थान पर एक सेनागार है और उसके समीप ही अरु वैनकाड़ में कार्डाइट का राजकीय कारखाना है।
  • कूनूर के सौंदर्य की तुलना कुछ लोगों ने भूमध्य सागर के तट पर स्थित 'मांट कार्लो' के 'क्रानिच' नामक स्थान से की है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कूनूर (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 15 मार्च, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः