कमल महल, हम्पी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:43, 10 April 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''कमल महल''' हम्पी, कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

कमल महल हम्पी, कर्नाटक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। कमल के आकार का यह दो मंजिला महल और इसका मुंडेर महल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। कमल महल 'हज़ारा राम मन्दिर' के समीप ही स्थित है।

  • यह महल इन्डो-इस्लामिक शैली का मिश्रित रूप है।
  • कहा जाता है कि रानी के महल के आसपास रहने वाली राजकीय परिवारों की महिलाएँ आमोद-प्रमोद के लिए यहाँ आती थीं।
  • कमल महल के मेहराब बहुत ही आकर्षक हैं, जिससे इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है।
  • अपनी भारतीय-इस्लामी स्थापत्य शैली के लिए यह जाना जाता है। इस महल का नाम 'कमल महल' इसलिए रखा गया, क्योंकि इसकी मेहराबदार राह कमल के फूल की पंखुड़ियों की तरह बनी है।
  • 'कमल महल' और 'चित्रागनी महल' के रूप में भी जाना जाने वाला दो मंजिला कमल महल महिराब से अलंकृत है।
  • महारानियाँ तथा राज्य परिवारों की सखियाँ जनानखाना में मिला करती थीं और कमल महल में चल रही कार्यवाही का आनंद लेती थीं।
  • प्राचीन काल में यह महल महारानियों के लिए ग्रीष्म कालीन महल के रूप में कार्य करता था।
  • कमल महल उन लोकप्रिय इमारतों में से है, जिसने इस क्षेत्र पर हुए कब्जों के बाद भी अपनी चमक नहीं खोई। हालांकि इसकी बाहरी सतह तथा हस्तलेखों पर बरबादी के कुछ निशान पाए जा सकते हैं।
  • हम्पी की बहुत-सी ऐतिहासिक संरचनाओं की तरह 'कमल महल' को भी ईंटों तथा चूने से बनाया गया है।


  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः