काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:02, 17 August 2011 by फ़ौज़िया ख़ान (talk | contribs) ('[[चित्र:Kaziranga-National-Park-Assam.jpg|thumb|250px|काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक सींग वाला गैंडा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान मध्‍य असम में 430 वर्ग किलो मीटर के क्षेत्रफल में फैला है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय एक सींग वाले राइनोसेरोस[1] का निवास है। काजीरंगा का प्राकृतिक परिवेश वनों से युक्‍त है, जहाँ बड़ी एलिफेंट ग्रास, मोटे वृक्ष, दलदली स्‍थान और उथले तालाब हैं। एक सींग वाला राइनो सिरॉस, हाथी, भारतीय भैंसा, स्‍वैम्‍प हिरण, सांभर, हॉट डीयर, स्‍लॉथ बीयर, बाघ, चीते, सुअर, लैपर्ड कैट, जंगली बिल्‍ली, हॉग बैजर, कैप वाले लंगूर, हुलॉक गिब्‍बन, भेडिया, साही, पाइथन, भैंसे और अनेक प्रकार की चिडियाँ जैसे पेलीकन, बत्तख, गीज़, हॉर्नबिल, आइबिस, कोरमोरेंट, अगरेट, हेरॉन, काली गर्दन वाले स्‍टॉर्क, लेसर एडजुलेंट, रिंगटेल फिशिंग इगल आदि बड़ी संख्‍या में पाए जाते हैं।[2]

सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध

काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान न केवल भारत में वरन पूरे विश्‍व में एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। यह राष्‍ट्रीय उद्यान असम का एकमात्र राष्‍ट्रीय उद्यान है। यह केंद्रीय असम में स्थित है। यह उद्यान उबड़-खाबड़ मैदानों, लंबे-ऊंचे घासों, आदिवासियों और भयंकर दलदलों से पूर्ण कुल 430 वर्ग की. मी.में फैला हुआ है। यूनेस्को द्वारा घोषित विश्‍व धरोहरों में से एक काजीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान 2005 में 100 वर्ष का हो गया है।[3]

परिवहन

  • काजीरंगा गोवाहाटी से 250 कि.मी. पूर्व और जोरहट से 97 कि.मी. पश्चिम में स्थित है।
  • काजीरंगा गोवाहाटी हवाई अड्डा से 239 की.मी. और जोरहट हवाई अड्डा से 97 की.मी. दूर है।
  • काजीरंगा जाने के लिए नियमित रूप से राज्‍य सरकार की बसें, ट्रैवल एजेंसीज के द्वारा चलाई जा रही बसें, टैक्‍सी आदि भी उपलब्‍ध हैं।
  • काजीरंगा जाते वक्‍त मिलने वाले बस पड़ाव को कोहोरा के नाम से जानते हैं। काजीरंगा से नजदीकी रेलसेवा 75 कि.मी. दूर है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. यूनीकोर्निस
  2. काजीरंगा नेशनल पार्क (हिन्दी) (पीएचपी) आधिकारिक वेबासाइट भारत। अभिगमन तिथि: 17 अगस्त, 2011।
  3. मनीष। काजीरंगा (हिन्दी) यात्रा सलाह। अभिगमन तिथि: 17 अगस्त, 2011।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः