शेंतुरुणी वन्यजीव अभयारण्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

शेंतुरुणी वन्यजीव अभयारण्य (अंग्रेज़ी: Shenduruney Wildlife Sanctuary) दक्षिणी केरल में स्थित खूबसूरत प्राकृतिक स्वर्ग है। इसकी स्थापना 1984 में हुई और इसके अंतर्गत कुल 171 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल आता है। यह जिले का एकमात्र वन्यजीव अभयारण्य है। यह अपनी जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विख्यात है।

विशेषताएँ

इस अभयारण्य में अनेक खूबसूरत प्रेक्षण स्थल हैं। इसमें अनेक ट्रेकिंग ट्रेल्स हैं जो पर्यटकों को इन सदाबहार जंगलों से होकर खूबसूरत रोमांचक यात्राओं पर ले जाते हैं। कोल्लम और पत्तनंतिट्टा जिलों में सिंचाई परप्पार बाँध से होती है जो शेंतुरुणी नदी पर बनाया गया है। जंगल में घूमते हुए यहां एक दुर्लभ प्रजाति का वृक्ष देखेंगे, जिसे चेन्कुरिंजी (ग्लूटाट्रावैंकोरिका) कहते हैं। सफारी करते हुए पर्यटक हिरण, बंदर और बायसन के झुंड देख सकते हैं। शांति और सुकून पाने और एक बढ़िया पिकनिक के लिहाज से यह एक बेहतरीन स्थल है।[1]

अवस्थिति

कैसे पहुँचें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. शेंतुरुणी वन्यजीव अभयारण्य (हिंदी) keralatourism.org। अभिगमन तिथि: 24 नवंबर, 2021।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः