जलपाईगुड़ी
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
जलपाईगुड़ी शहर, इसी नाम के ज़िले का मुख्यालय, तिस्ता नदी के पश्चिम में, पश्चिमोत्तर बंगाल राज्य, पूर्वोत्तर भारत में है। 1885 में जलपाईगुड़ी को नगरपालिका के रूप में गठित किया गया था। जलपाईगुड़ी ज़िला क्षेत्र तिस्ता नदी द्वारा विभक्त दो भिन्न क्षेत्रों से मिलकर बना हुआ है।
उद्योग और व्यापार
जलपाईगुड़ी में जूट के गट्ठर बनाना, आरा मशीन और माचिस निर्माण करना यहाँ के प्रमुख उद्योगों में से एक है, यहाँ रेलवे कार्यशाला भी है।
कृषि और खनिज
पश्चिम की ओर स्थित इसका क्षेत्र किंचित लहरदार, धान के विशाल खेतों और झाड़ीदार जंगलों वाला है, जहाँ सघन आबादी है और चावल, जूट व गन्ने के उपज होती है। इस क्षेत्र में तंबाकू, तिलहन और आलू की भी खेती होती है। कोयला, ताम्र अयस्क, चूना-पत्थर और डोलोमाइट का भी खनन होता है।
यातायात और परिवहन
यह राज्य का मुख्य कृषि वितरण केंद्र है और रेल व सड़क मार्ग द्वारा दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी तथा सैदपुर बांग्लादेश से जुड़ा है।
शिक्षण संस्थान
यहाँ आनंद चन्द्र कॉलेज और उत्तरी बंगाल विश्वलिद्यालय से संबद्ध जलपाईगुड़ी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कई महाविद्यालय स्थित हैं।
पर्यटन
जलपाईगुड़ी के पूर्व में पश्चिमी द्वार नामक उपपर्वतीय क्षेत्र है, जहाँ सिंकुला पहाड़ों में स्थित छह दर्रे हैं, जो भूटान तक जाते हैं। यहाँ सघन संरक्षित वन और विस्तृत चाय बाग़ान है।
जनसंख्या
जलपाईगुड़ी शहर की जनसंख्या 2001की जनगणना के अनुसार नगर में 1,00,212 और ज़िले 34,03,204 थी।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख