उदयगिरि और खण्डगिरि गुफ़ाएँ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:51, 15 June 2012 by फ़ौज़िया ख़ान (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} {{tocright}} '''उदयगिरि और खण्डगिरि''' उड़ीसा राज...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

उदयगिरि और खण्डगिरि उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर के समीप दो पहाड़ियाँ है और इन पहाड़ियों पर यह गुफ़ाएँ स्थित है। उदयगिरि और खण्डगिरि की पहाडियों में पत्‍थरों को काट कर गुफ़ाएँ बनाई गई थी। यहाँ से कलिंग के प्रसिद्ध शासक खारवेल का लेख मिलता है। यहाँ खारवेल ने जैन साधुओं के लिए विहार बनवाये थे। इन गुफाओं में की गई अधिकांश चित्रकारी नष्‍ट हो गई है।

उदयगिरि गुफ़ाएँ

गाँव एवं पुरातात्विक स्थल उदयगिरि दक्षिण मध्य उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर के समीप स्थित है। इस गाँव में बौद्ध एवं जैन धर्म से सम्बन्धित चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफ़ाएँ और प्रतिमाएँ हैं। इन गुफाओं में निर्मित चैत्य गृह जैन धर्म से सम्बन्ध रखते हैं। उदयगिरि चैत्य गृह का निर्माण शुंग काल में हुआ था। इनमें से एक दुमंजिला गुफ़ा है, जिसको रानी गुफ़ा कहते हैं। इसमें कई कक्ष हैं। यह गुफा अलंकृत है। उदयगिरि की मंचपुरी गुफ़ा से रिलीफ स्थापत्य के सुन्दर उदाहरण मिलते हैं।

खण्डगिरि गुफ़ाएँ

भुवनेश्वर से सात मील दूर पश्चिमोत्तर में उदयगिरि के निकट की पहाड़ी खण्डगिरि कहलाती है। खण्डगिरि का शिखर 123 फुट उँचा है, जो आस-पास की पहाड़ियों में सबसे ऊँचा है। कलिंग नरेश खारवेल का प्रसिद्ध हाथी गुम्फा अभिलेख खण्डगिरि से कुछ ही दूरी पर है। खण्डगिरि की गुफाएँ जैन सम्प्रदाय से सम्बन्धित हैं। ये गुफाएँ लगभग प्रथम शताब्दी ईसा पूर्व में निर्मित की गई मालूम पड़ती हैं।

  1. REDIRECTसाँचा:नीलाइन्हें भी देखें
  2. REDIRECTसाँचा:नीला बन्द: उदयगिरि पहाड़ियाँ
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः