ढिल्लिका

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:24, 14 September 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''ढिल्लिका''' भारत की राजधानी दिल्ली का मध्य युगीन ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

ढिल्लिका भारत की राजधानी दिल्ली का मध्य युगीन नाम है। 1327 ई. के एक अभिलेख में ढिल्लिका को 'हरियाना' प्रदेश के अंतर्गत बताया गया है-

'देशोस्ति हरियाणाख्या: पृथिव्यां स्वर्गसन्निभ:, ढिल्लिकाख्या पुरी यत्र तोमरैरस्ति निर्मिता।'

अर्थात "पृथिवी पर हरियाणा नामक स्वर्ग के समान देश है, यहाँ तोमर क्षत्रियों द्वारा निर्मित ढिल्लिका नाम की सुंदर नगरी है।"

  • सम्भवत: हरियाणा, दक्षिणी पंजाब, रोहतक, हिसार आदि का इलाका है, जो शायद 'अहीराना' का बिगड़ा रूप है।
  • बाद के समय में ढिल्लिका नाम का संबंध एक कपोल कल्पित कथा से जोड़ दिया गया, जिसके अनुसार राजा अनंगपाल के शासन काल में लोहे की लाट[1] के ढीली रह जाने के कारण ही इस नगरी को 'ढिल्लिका' या 'ढिल्ली' कहा गया।
  • वास्तव में दिल्ली नाम की व्युत्पत्ति सर्वथा संदेहास्पद है, किंतु जैसा कि उपर्युक्त अभिलेख से प्रमाणित होता है, ढिल्लिका[2] नाम वास्तव में प्राचीन, कम से कम मध्य युगीन तो है ही। दिल्ली वास्तविक या मौलिक नाम का अनुसंधान करने में यह तथ्य बहुत सहायक सिद्ध होगा।[3]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. (=महरौली चंद्र की लाट)
  2. या संभवत: ढिल्ली
  3. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 384 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः