पूर्व रेलवे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:05, 21 May 2016 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''पूर्व रेलवे''' (अंग्रेज़ी: ''Eastern Railway'') भारतीय रेल की ए...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

पूर्व रेलवे (अंग्रेज़ी: Eastern Railway) भारतीय रेल की एक इकाई है। इसे लघु रूप में 'पूरे' कहा जाता है। इसकी स्थापना 14 अप्रॅल, 1952 में हुई थी। इसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है। इसके अंतर्गत 'हावड़ा', 'सियालदह', 'आसनसोल' तथा 'मालदा', ये चार मण्डल आते हैं।

सामान्य परिचय

पूर्व रेलवे का गठन 14 अप्रैल, 1952 को सियालदह, हावड़ा, आसनसोल और दानापुर मंडलों तथा समूचे बंगाल-नागपुर रेलवे को मिलाकर बने ईस्‍ट इंडियन रेलवे के एकीकरण द्वारा किया गया था। बाद में, दक्षिण में हावड़ा से विशाखापट्टनम तक, मध्‍य क्षेत्र में हावड़ा से नागपुर तक एवं उत्‍तर मध्‍य क्षेत्र में कटनी तक फैले बी.एन.आर. के भाग को पूर्व रेलवे से अलग करके 1 अगस्त, 1955 से दक्षिण पूर्व रेलवे का गठन किया गया। समय गुजरने के साथ नई लाइनों के पुनर्वितरण एवं निर्माण के पश्‍चात 30 सितंबर, 2002 तक पूर्व रेलवे 4245.61 किलोमीटर तक विस्‍तृत हो गया। 1 अक्टूबर, 2002 को तीन मंडलों, अर्थात् धनबाद, मुग़लसराय एवं दानापुर को पूर्व रेलवे से पृथक कर नया क्षेत्र पूर्व मध्य रेलवे बनाया गया, जिसका मुख्‍यालय हाजीपुर में स्थित है। अभी, पूर्व रेलवे में चार मंडलों, अर्थात् सियालदह, हावड़ा, आसनसोल एवं मालदा, तक फैले 2493 रूट किलोमीटर हैं, जिनमें से 1405 मार्ग किलोमीटर में 25 के वी बिजली वाला ए सी कर्षण उपलब्ध है।

क्षेत्राधिकार

चार मंडलों द्वारा सेवित मंडल मुख्‍यालय एवं राज्‍य निम्न प्रकार हैं-

क्रम सं. मंडल एवं मुख्‍यालय मार्ग किलोमीटर सेवित राज्‍य
1. सियालदह 717 + 27(एनजी) पश्चिम बंगाल
2. हावड़ा 697 + 106(एनजी) पश्चिम बंगाल एवं झारखंड
3. आसनसोल 493 पश्चिम बंगाल, बिहार एवं झारखंड
4. मालदा 453 पश्चिम बंगाल, बिहार एवं झारखंड


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः