हैरी ग्राहम हैग
thumb|200px|हैरी ग्राहम हैग हैरी ग्राहम हैग (अंग्रेज़ी:Harry Graham Haig जन्म- 13 अप्रैल, 1881) भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे। इनका विवाह वायलट में से 1908 में हुआ। इनकी शिक्षा विनचेस्टर एवं न्यू कालेज, आक्सफोर्ड में हुई।[1]
- वे 1905 में आई.सी.एस. (I.C.S.) में चयनित हुए।
- भारत में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के अन्तर्गत 1910-12 तक अनुसचिव के पद का दायित्व संभाला।
- 1915-1919 तक वे भारतीय सेना के रिजर्व अधिकारी रहे।
- उन्हें 1923 में भारत की सुपीरियर सिविल सेवा से सम्बन्धित रायल कमीशन का उप-सचिव बनाया गया।
- 1925 में वे वायसराय के निजी सचिव नियुक्त हुए।
- वे 1926-1930 तक भारत सरकार के गृह विभाग के सचिव रहे।
- 1932-1934 तक वे भारतीय गवर्नर जनरल के कार्यकारिणी परिषद के सदस्य रहे।
- उन्हें 1934 में उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया और वे इस पद पर 1939 तक बने रहे।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ सर हैरी ग्राहम हैग (हिंदी) upgovernor.gov.in। अभिगमन तिथि: 04 अक्टूबर, 2016।
संबंधित लेख