लोदी बग़ीचा, दिल्ली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:12, 12 October 2016 by सपना वर्मा (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Lodi-Gardens-Delhi.jpg|thumb|250px|लोदी बगीचा, दिल्ली]] लोदी बग़ीचा दिल्ली एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जो सफदरजंग के मक़बरे से 1 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

  • इस बाग़ का पुराना नाम 'लेडी विलिंगटन पार्क' था।
  • यहाँ के ख़ूबसूरत फ़व्वारे, तालाब, फूल और जॉगिंग ट्रैक सभी उम्र के लोगों को लुभाते हैं।
  • लोदी बगीचा मूल रूप से गाँव था जिसके आस-पास 15वीं-16वीं शताब्दी के सैय्यद और लोदी वंश के स्मारक थे।
  • इस गाँव को अंग्रेज़ों ने सन् 1936 में दुबारा बसाया।
  • यहाँ राष्ट्रीय बोजाई बगीचा भी है जहाँ बोजाई का अच्छा संग्रह है।
  • लोदी बगीचे में पेड़ों की विभिन्न प्रजातियाँ, रोज़ बगीचा और ग्रीन हाउस है जहाँ पर पौधों का रखा जाता है।
  • यहाँ पूरे वर्ष अनेक प्रकार के पक्षी देखे जा सकते हैं।
  • बगीचे के बीच में बारा गुंबद नामक मस्जिद है जो 1494 में बनाई गई थी।
  • इस बगीचे में शीश गुंबद, मोहम्मद शाह का मक़बरा और सिकंदर लोदी का मक़बरा है।
  • यहाँ सर्दियों के दिनों में बड़ी संख्या में लोग आते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

वीथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः