दोमट मिट्टी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:58, 22 February 2017 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

दोमट एक प्रकार की मिट्टी है, जो बलुई मिट्टी[1] और चिकनी मिट्टी[2] का मिश्रण है। यह फ़सलों के लिए अत्यन्त उर्वर होती है। इसमें सिल्ट मिट्टी की अपेक्षा हवा और पानी को छानने तथा जल-निकास की बेहतर क्षमता होती है। दोमट मिट्टी बाग़वानी तथा कृषि कार्यों के लिए उत्तम मानी जाती है।

संगठन

इस मिट्टी में लगभग 40 प्रतिशत सिल्ट, 20 प्रतिशत चिकनी मिट्टी तथा शेष 40 प्रतिशत बालू होता है। पानी तथा वायु के प्रवेश हेतु अर्थात् अधिक छिद्रिल होने के कारण इस मिट्टी में फ़सलों के लिए उर्वरा शक्ति अधिक होती है। ऐसी मिट्टी अपने कुल भार का 50 प्रतिशत पानी रोकने की क्षमता रखती है। इस मिट्टी में पोषक पदार्थों की मात्रा भी अधिक होती है।

प्रकार

दोमट मिट्टी में सिल्ट, बालू और चिकनी मिट्टी के अंश अलग-अलग होने से भिन्न-भिन्न प्रकार के दोमट बनते हैं, जैसे-

  1. बलुई दोमट
  2. सिल्टी दोमट
  3. चिकनी दोमट
  4. बलुई चिकनी दोमट

विशेषता

  • चिकनी मिट्टी की अपेक्षा दोमट मिट्टी में अधिक पोषक पदार्थ, अधिक नमी, अधिक ह्यूमस होता है।
  • दोमट मिट्टी की जुताई चिकनी मिट्टी की अपेक्षा आसान होती है।
  • इसमें सिल्ट मिट्टी की अपेक्षा हवा और पानी को छानने तथा जल-निकास की बेहतर क्षमता होती है।

उपयोग

दोमट मिट्टी बाग़वानी तथा कृषि कार्यों के लिए उत्तम मानी जाती है। यदि किसी बलुई या चिकनी मिट्टी में भी अधिक मात्रा में जैविक पदार्थ मिले हों तो उसके गुण भी दोमट जैसे ही होंगे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. sand soil
  2. clay

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः