आसाराम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:05, 30 June 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - " महान " to " महान् ")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
आसाराम
पूरा नाम आसूमल थाऊमल सिरूमलानी
जन्म 17 अप्रॅल, 1941
जन्म भूमि सिंध, भारत
अभिभावक थाऊमल सिरूमलानी और महँगीबा
पति/पत्नी लक्ष्मी देवी
गुरु स्वामी लीलाशाहजी महाराज
कर्म-क्षेत्र आध्यात्मिक गुरु
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी आसाराम सामान्यतः आपराधिक मामलों में उनके ख़िलाफ़ दायर याचिकाएँ, उनके आश्रम द्वारा अतिक्रमण, 2012 दिल्ली दुष्कर्म पर उनकी टिप्पणी एवं 2013 में नाबालिग लड़की का कथित यौन शोषण जैसे विवादों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में आसाराम जोधपुर की जेल में कैद हैं।
अद्यतन‎

आसाराम अथवा आसाराम बापू (अंग्रेज़ी: Asaram Bapu, जन्म: 17 अप्रॅल, 1941, सिंध) एक भारतीय आत्मज्ञानी संत, कथावाचक एवं आध्यात्मिक गुरु हैं। आसाराम का वास्तविक नाम 'आसुमल थाऊमल सिरूमलानी' है। आसाराम सामान्यतः आपराधिक मामलों में उनके ख़िलाफ़ दायर याचिकाएँ, उनके आश्रम द्वारा अतिक्रमण, 2012 दिल्ली दुष्कर्म पर उनकी टिप्पणी एवं 2013 में नाबालिग लड़की का कथित यौन शोषण जैसे विवादों से जुड़े रहे हैं। उन पर लगे आरोपों की आँच उनके बेटे नारायण साईं तक पहुँच चुकी है। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने का निर्णय लिया है। वर्तमान में आसाराम जोधपुर जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं।

जीवन परिचय

आसाराम का जन्म सिंध प्रान्त के नवाबशाह ज़िले में सिंधु नदी के तट पर बसे बेराणी गाँव में नगर सेठ श्री थाऊमलजी सिरूमलानी के घर 17 अप्रैल 1941 तदनुसार विक्रम संवत 1998 को चैत्र वदी षष्ठी के दिन हुआ था। इनकी माताजी का नाम महँगीबा है। उस समय नामकरण संस्कार के दौरान इनका नाम आसुमल रखा गया था।

बाल्यावस्था

आसाराम का बाल्यकाल संघर्षों की एक लंबी कहानी हैं। विभाजन की विभिषिका को सहनकर भारत के प्रति अत्यधिक प्रेम होने के कारण इनका परिवार अपनी अथाह चल-अचल सम्पत्ति को छोड़कर अहमदाबाद शहर में 1947 में आ पहुँचा। अपना धन-वैभव सब कुछ छूट जाने के कारण वह परिवार आर्थिक विषमता के चक्रव्यूह में फँस गया लेकिन आजीविका के लिए किसी तरह से पिताश्री थाऊमलजी द्वारा लकड़ी और कोयले का व्यवसाय आरम्भ करने से आर्थिक परिस्थिति में सुधार होने लगा। तत्पश्चात् शक्कर का व्यवसाय भी आरम्भ हो गया।

शिक्षा

आसाराम की प्रारम्भिक शिक्षा सिन्धी भाषा से आरम्भ हुई। तदनन्तर सात वर्ष की आयु में प्राथमिक शिक्षा के लिए इन्हें 'जयहिन्द हाईस्कूल', मणिनगर, (अहमदाबाद) में प्रवेश दिलवाया गया। अपनी विलक्षण स्मरणशक्ति के प्रभाव से ये शिक्षकों द्वारा सुनाई जाने वाली कविता, गीत या अन्य अध्याय तत्क्षण पूरी की पूरी हू-ब-हू सुना देते थे। विद्यालय में जब भी मध्यान्ह की विश्रान्ति होती, बालक आसुमल खेलने-कूदने या गप्पेबाजी में समय न गँवाकर एकांत में किसी वृक्ष के नीचे ईश्वर के ध्यान में बैठ जाते थे। चित्त की एकाग्रता, बुद्धि की तीव्रता, नम्रता, सहनशीलता आदि गुणों के कारण बालक का व्यक्तित्व पूरे विद्यालय में मोहक बन गया था। अपने पिता के आसाराम लाड़ले संतान थे। अतः पाठशाला जाते समय पिताश्री इनकी जेब में पिश्ता, बादाम, काजू, अखरोट आदि भर देते थे जिसे आसुमल स्वयं भी खाते एवं प्राणिमात्र में इनका मित्रभाव होने से ये परिचित-अपरिचित सभी को भी खिलाते थे। पढ़ने में ये बड़े मेधावी थे तथा प्रतिवर्ष प्रथम श्रेणी में ही उत्तीर्ण होते थे, फिर भी इस सामान्य विद्या का आकर्षण इन्हें कभी नहीं रहा। लौकिक विद्या, योग विद्या और आत्म विद्या ये तीन विद्याएँ हैं, लेकिन इनका पूरा झुकाव योग विद्या पर ही रहा।

परिवार

माता-पिता के अतिरिक्त आसाराम के परिवार में एक बड़े भाई तथा दो छोटी बहनें थीं। बालक आसुमल को माताजी की ओर से धर्म के संस्कार बचपन से ही दिये गये थे। माँ इन्हें ठाकुरजी की मूर्ति के सामने बिठा देतीं और कहतीं- “बेटा, भगवान की पूजा और ध्यान करो। इससे प्रसन्न हो कर वे तुम्हें प्रसाद देंगे।” वे ऐसा ही करते और माँ अवसर पाकर उनके सम्मुख चुपचाप मक्खन-मिश्री रख जातीं। बालक आसुमल जब आँखें खोलकर प्रसाद देखते तो प्रभु-प्रेम में पुलकित हो उठते थे।

विवाह

तरुणाई के प्रवेश के साथ ही घरवालों ने इनकी शादी करने की तैयारी की। वैरागी आसुमल सांसारिक बंधनों में नहीं फँसना चाहते थे इसलिए विवाह के आठ दिन पूर्व ही वे चुपके से घर छोड़ कर निकल पड़े। काफ़ी खोजबीन के बाद घरवालों नें उन्हें भरूच के एक आश्रम में पा लिया। "चूँकि पूर्व में सगाई निश्चित हो चुकी है, अतः संबंध तोड़ना परिवार की प्रतिष्ठा पर आघात पहुँचाना होगा। सभी परिवारजनों के बार-बार इस आग्रह के वशीभूत होकर तथा तीव्रतम प्रारब्ध के कारण उनका विवाह हो गया, किन्तु आसुमल उस स्वर्णबंधन में रुके नहीं। अपनी सुशील एवं पवित्र धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी को समझाकर अपने परम लक्ष्य ‘आत्म-साक्षात्कार’ की प्राप्ति तक संयमी जीवन जीने का आदेश दिया। अपने पूज्य स्वामी के धार्मिक एवं वैराग्यपूर्ण विचारों से सहमत होकर लक्ष्मी देवी ने भी तपोनिष्ठ एवं साधनामय जीवन व्यतीत करने का निश्चय कर लिया।

गुरु की प्राप्ति

स्वामी लीलाशाहजी महाराज इनके गुरु थे। वह बड़ी अमृतवेला कही जाती है, जब ईश्वर की खोज के लिए निकले परम वीर पुरुष को ईश्वर प्राप्त किसी सदगुरु का सान्निध्य मिलता है। उस दिन को नवजीवन प्राप्त होता है। गुरु के द्वार पर भी कठोर कसौटियाँ हुई थीं, लेकिन परमात्मा के प्यार में तड़पता यह परम वीर पुरुष सारी-की-सारी कसौटियाँ पार करके सदगुरुदेव का कृपाप्रसाद पाने का अधिकारी बन गया। सदगुरुदेव ने साधना-पथ के रहस्यों को समझाते हुए आसुमल को अपना लिया। आध्यात्मिक मार्ग के इस पिपासु-जिज्ञासु साधक की आधी साधना तो उसी दिन पूर्ण हो गई जब सदगुरु ने अपना लिया। परम दयालु सदगुरु साईं लीलाशाहजी महाराज ने आसुमल को घर में ही ध्यान भजन करने का आदेश देकर 70 दिन तक वापस अहमदाबाद भेज दिया।

आश्रम की स्थापना

साबरमती नदी के किनारे की उबड-खाबड़ टेकरियों (मिट्टी के टीलों) पर भक्तों द्वारा आश्रम के रूप में 29 जनवरी 1972 को एक कच्ची कुटिया तैयार की गई। इस स्थान के चारों ओर कंटीली झाड़ियाँ व बीहड़ जंगल था, जहाँ दिन में भी आने पर लोगों को चोर-डाकुओं का भय बराबर बना रहता था। लेकिन आश्रम की स्थापना के बाद यहाँ का भयावह एवं दूषित वातावरण एकदम बदल गया। वर्तमान में इस आश्रमरूपी विशाल वृक्ष की शाखाएँ भारत में ही नहीं, विश्व के अनेक देशों तक पहुँच चुकी हैं। साबरमती के बीहड़ों में स्थापित यह कुटिया आज ‘संतश्री आसारामजी आश्रम’ के नाम से एक महान् पावन तीर्थधाम बन चुकी है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः