मल्लीनाथ पशु मेला, तिलवाड़ा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:25, 17 November 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''मल्लीनाथ पशु मेला''' राजस्थान के बाड़मेर ज़िला|ब...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मल्लीनाथ पशु मेला राजस्थान के बाड़मेर ज़िले में पचपदरा तहसील के तिलवाड़ा नाम के गाँव में लगता है। यह राजस्थान के प्रसिद्ध पशु मेलों में से एक है जो कि लूनी नदी के किनारे आयोजित होता है। इस पशु मेले में सांचोर की नस्ल के बैलों के अलावा बड़ी संख्या में मालानी नस्ल के घोड़े और ऊंट की बिक्री होती है।

  • यह पशु मेला वीर योद्धा रावल मल्लिनाथ की स्मृति में आयोजित होता है।
  • विक्रम संवत 1431 में मलीनाथ के गद्दी पर आसीन होने के शुभ अवसर पर एक विशाल समारोह का आयोजन हुआ था, जिसमें दूर-दूर से हजारों लोग शामिल हुए।
  • आयोजन की समाप्ति पर लौटने के पहले इन लोगों ने अपनी सवारी के लिए ऊंट, घोड़ा और रथों के सुडौल बैलों का आपस में आदान-प्रदान किया तथा यहीं से इस मेले का उद्भव हुआ।
  • मल्लीनाथ पशु मेला का संचालन पशुपालन विभाग ने सन 1958 में संभाला।
  • मेला प्रतिवर्ष चैत्र वदी ग्यारस से चैत्र सुदी ग्यारस तक बाड़मेर ज़िले के पचपदरा तहसील के तिलवाड़ा गांव में लगता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः