देबाश्री चौधरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:13, 23 July 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
देबाश्री चौधरी
पूरा नाम देबाश्री चौधरी
जन्म 31 जनवरी, 1971
जन्म भूमि बालुरघाट, पश्चिम बंगाल
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री- 30 मई, 2019 से 7 जुलाई, 2021 तक
शिक्षा स्नातकोत्तर
चुनाव क्षेत्र रायगंज
अद्यतन‎

देबाश्री चौधरी (अंग्रेज़ी: Debasree Chaudhuri, जन्म- 31 जनवरी, 1971, बालुरघाट, पश्चिम बंगाल) भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं। वह केंद्र में 'महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री' रही हैं। देबाश्री चौधरी सत्रहवीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल के रायगंज से लोकसभा सांसद हैं।


  • बंगाल के रायगंज की नवनिर्वाचित सासंद देबाश्री चौधरी नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार मंत्री पद की शपथ लेने वाले सांसदों की सूची में शामिल हुई हैं। देबाश्री चौधरी ने टीएमसी के कन्हैयालाल अग्रवाल को 60,574 मतों से हराया।
  • देबाश्री चौधरी की शैक्षिक योग्यता स्नातकोत्तर है। उन्हें राजनीति में लगभग 20 साल से ज्यादा का अनुभव है।
  • वह भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिण दिनाजपुर जिले में स्थित बालुरघाट की रहने वाली हैं, लेकिन उनका पैतृक घर खादिमपुर में है।
  • उन्होंने अपनी पढ़ाई बर्दवान से की है, लेकिन बीजेपी मुख्यालय से जुड़ने के बाद वह बागुइती में शिफ्ट हो गई थीं।
  • देबाश्री चौधरी कॉलेज के समय से ही राजनीति में काफी सक्रिय रही हैं।
  • कई साल तक अपनी पार्टी की युवा शाखा और महिला मोर्चे में काम भी किया। पिछले कुछ साल से देबाश्री चौधरी पार्टी की राज्य इकाई की महासचिव के रूप में भी कार्य कर रही हैं।
  • साल 2014 में हुए चुनाव में उन्होंने बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में अपने कदम रखे।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः