जामा मस्जिद दिल्ली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:49, 10 November 2010 by व्यवस्थापन (talk | contribs) ('भारत में दिल्ली एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। जामा मस्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

भारत में दिल्ली एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। जामा मस्जिद लाल क़िले से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। सन 1650 ई. में शाहजहाँ ने इस मस्जिद का निर्माण शुरु करवाया था। जामा मस्जिद को बनने में 6 वर्ष का समय और 10 लाख रुपए लगे थे। जामा मस्जिद बहुआ पत्थर और सफ़ेद संगमरमर से निर्मित है। इस मस्जिद में उत्तर और दक्षिण द्वारों से प्रवेश किया जा सकता है। जामा मस्जिद का पूर्वी द्वार केवल शुक्रवार को ही खुलता है। इस द्वार के बारे में कहा जाता है कि सुल्तान इसी द्वार का प्रयोग करते थे। जामा मस्जिद का प्रार्थना गृह बहुत ही सुंदर है। इसमें ग्यारह मेहराब हैं जिसमें बीच वाला मेहराब अन्य से कुछ बड़ा है। इसके ऊपर बने गुंबदों को सफ़ेद और काले संगमरमर से सजाया गया है जो निजामुद्दीन दरगाह की याद दिलाते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः