लोटस मंदिर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:52, 10 November 2010 by व्यवस्थापन (talk | contribs) ('भारत में दिल्ली एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। यह मंदि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

भारत में दिल्ली एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। यह मंदिर एशिया महाद्वीप में बना एकमात्र बहाई प्रार्थना केंद्र है। भारत के अलावा पनामा, कंपाला, इल्लिनॉइस, फ्रैंकफर्ट, सिडनी और वेस्ट समोआ में लोटस टैंपल के केंद्र हैं। लोटस टैंपल के सभी केंद्र बहाई आस्था के प्रतीक हैं और अपने अद्वितीय वास्तु शिल्प के लिए प्रसिद्ध हैं। लोटस टैंपल 26 एकड़ में फैला हुआ है। सन 1980 से 1986 के बीच इस मंदिर का निर्माण हुआ था। इस मंदिर को बनाने में कुल 10 मिलियन रु. की लागत आई थी। लोटस टैंपल को दिसंबर 1986 में श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था। लोटस टैंपल तालाब और बगीचों के बीच है और यह मंदिर ऐसे लगता है जैसे पानी में कमल तैर रहा हो। कमल भारत की सर्वधर्म समभाव की संस्कृति को दर्शाता है। मंदिर के प्रार्थना केंद्र में कोई मूर्ति नहीं है। लोटस टैंपल में किसी भी धर्म के अनुयायी आकर ध्यान लगा सकते हैं। मंदिर में एक सूचना केंद्र भी है।

प्रार्थना का समय

  • प्रात- 10:00 से 10:15 तक
  • अपराह्न- 12:00 से 12:15 तक
  • सायं काल- 15:00 से 15:15 तक
  • रात्रि- 17:00 से 17:15 तक


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः