अंगण
अंगण - संज्ञा पुल्लिंग (संस्कृत अंङ्ण)[1]
1. घर के बीच का खुला हुआ भाग, आँगन, सहन, चौक, अजिर।
- उदाहरण -
(क) 'संदेसे ही घर भरयउ कई अंगणि कई वार।'[2]
(ख) 'आबी द्वार तजे ग्रह अंगण।'[3]
विशेष - शुभाशुभ निश्चय के लिये इसके दो भेद माने गए हैं - एक 'सूर्यवेधी' जो पूर्व पश्चिम लंबा हो, दूसरा 'चंद्रवेधी' जिसकी लंबाई उत्तर दक्षिण हो। चंद्रवेधी आँगन अच्छा समझा जाता है।
2. यान, सवारी[4]।
3. संचार, गमन[5]।
|
|
|
|
|