नवादा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

नवादा बिहार राज्य के पटना शहर के दक्षिण-पूर्व में 93 किमी की दूरी पर स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। नवादा में 1300 फीट ऊँचे हज़ारीबाग़ पर्वत पर 365 कुंड हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार सभी कुंडों का निर्माण भगवान कृष्ण ने पाण्डवों के अज्ञातवास के काल में किया था। 103 कुंडों तक तो आसानी से पहुँचा जा सकता है। ऊपर चलने पर 6 नम्बर के कुंड का अपना ही एक ख़ास महत्व है। जनश्रुतियों के अनुसार इसी कुंड पर द्रौपदी हरण के बाद कृष्ण सत्यभामा के साथ पधारे थे और पाण्डवों को सांत्वना दी थी।

ऐतिहासिक महत्व

ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह स्थान काफ़ी महत्त्वपूर्ण माना जाता है। प्राचीन समय में इस जगह पर कई शासकों ने लम्बे समय तक शासन किया था।

यातायात व परिवहन

वायु मार्ग

नवादा का सबसे निकटतम हवाई अड्डा पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। पटना से नवादा 112 किमी की दूरी पर है।

रेल मार्ग

भारत के कई प्रमुख शहरों से रेलमार्ग द्वारा नवादा पहुँचा जा सकता है। सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन नवादा रेलवे स्टेशन है।

सड़क मार्ग

नवादा सड़क मार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

पर्यटन

यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थलों है।

  • ककोलत
  • प्रजातंत्र द्वार
  • बाबा की मजार
  • हनुमान मंदिर
  • सीतामढ़ी
  • नारद संग्रहालय
  • सेखोदेवरा
  • गुनियाजी तीर्थ


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः