Refresh

This website en.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%B9%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%B0_%E0%A4%B6%E0%A5%89%E0%A4%9F is currently offline. Cloudflare\'s Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive\'s Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

हेलीकॉप्टर शॉट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
महेंद्र सिंह धोनी हेलीकॉप्टर शॉट से छक्का मारते हुए

हेलीकॉप्टर शॉट क्रिकेट के खेल में किसी बल्लेबाज़ द्वारा लगाया गया एक शॉट का नाम है। यह एक विशिष्ट प्रकार का शॉट है जिसे विश्व के चुनिंदा खिलाड़ी ही खेलते हैं।

  • क्रिकेट में हेलीकॉप्टर शॉट का आविष्कार सचिन तेंडुलकर ने किया है। यह शॉट हेलीकॉप्टर की तरह बल्ले से झूलते हुए खेला जाता है। इस शॉट को सबसे पहले 2002 के दौरान सचिन तेंडुलकर द्वारा प्रयोग किया गया।
  • इस शॉट का प्रयोग किसी भी गेंदबाज़ की यॉर्कर गेंद को चौका या छक्का मारने के लिए किया जाता है।
  • सचिन ने इस शॉट का प्रयोग अधिकतर चौके के लिए ही किया है परंतु महेन्द्र सिंह धोनी ने इसका प्रयोग सीधे छक्के के लिए किया है। अभी यह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का पंसदीदा शॉट माना जाता है।
  • सचिन तेंडुलकर द्वारा इस्तेमाल किया यह शॉट केवल लगभग 45 डिग्री के रोटेशन पर होता है जबकि धोनी अधिकतर इस शॉट का प्रयोग 180 डिग्री बल्ले के रोटेशन के साथ करते हैं। इसलिए इस शॉट का नाम 'हेलीकॉप्टर शॉट' पड़ा। [1]


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. Mahendra Singh Dhoni reintroduces the helicopter shot (अंग्रेज़ी) dnaindia.com। अभिगमन तिथि: 31 जुलाई, 2011।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख