पूर्वी स्टार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

thumb|200px|पूर्वी स्टार पूर्वी स्टार (अंग्रेज़ी: Poorvi Star) भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक सैन्य पदक था।

पात्रता शर्तें

यह सम्मान निम्नलिखित सैन्य बलों के सभी कर्मियों को दिया गया, जिन्होंने बांग्लादेश में जमीन पर, समुद्र में अथवा हवा में संचालन में भाग लिया। युद्ध क्षेत्र में एक दिन की सेवा अथवा एक सैन्य आक्रमण के संचालन के दौरान सेवा को इस सम्मान हेतु न्यूनतम योग्यता माना जाएगा। अर्हक क्षेत्रों में न्यूनतम दस दिनों की सेवा अथवा एक सैन्य आक्रमण के संचालन के दौरान सेवा या चालक दल के सदस्यों के रूप में कुल तीन घंटे की उड़ान।

  1. थल सेना, नौसेना, वायुसेना के साथ-साथ किसी भी रिज़र्व बल, प्रादेशिक सेना एवं जम्मू-कश्मीर रक्षक योद्धा तथा संघ के किसी भी अन्य सशस्त्र बलों के सभी रैंकों के कर्मी।
  2. रेलवे सुरक्षा बल, पुलिस बल, गृह रक्षा वाहिनी, नागरिक रक्षा संगठन और सरकार द्वारा निर्दिष्ट किसी भी अन्य संगठन के सभी रैंकों के अधिकारी।
  3. उपर्युक्त सैन्य बलों के आदेश, निर्देशों या पर्यवेक्षण के तहत अंतर्गत नियमित अथवा अस्थाई रूप से सेवा प्रदान करने वाले सभी नागरिक।

युद्ध क्षेत्र और अर्हक क्षेत्र

युद्ध क्षेत्र - बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती समुद्री क्षेत्र, 80035' पूर्वी देशांतर का हिंद महासागर
बंदरगाह - मद्रास, विशाखापत्तनम, पारादीप, हल्दिया, डायमंड हार्बर, कलकत्ता, पोर्ट ब्लेयर, कमोर्ता और इन बंदरगाहों के आसपास के इलाके।

पात्रता अवधि

युद्ध क्षेत्र - 3 दिसम्बर से 16 दिसंबर, 1971 तक
अर्हक क्षेत्र - 25 मार्च, 1971 से 25 मई, 1972 तक

पदक और फीता

पदक प्रवणित किरणों के साथ पांच बिंदुओं वाले सितारे की आकार वाला यह पदक टोम्बेक कांस्य का बना होता है, जिसके एक बिंदु के आर-पार लंबाई 40 मि.मी. होती है, और इसके ऊपरी सिरे पर रिबन के लिए एक छल्ला बना होता है। इसके अग्र-भाग पर केंद्र में आदर्श वाक्य के ऊपर राजकीय चिह्न बना होता है, जिसमें राजकीय चिह्न के चारों ओर एक वृत्ताकार पट्टी (जिसकी चौड़ाई 2 मि.मी. और व्यास 20 मि.मी. है) बनी होती है, जो शेरों के शीर्ष भाग पर खंडित होती है। इस पट्टी पर राजकीय चिह्न के दोनों तरफ उभरे अक्षरों में “पूर्वी स्टार” उत्कीर्ण होता है। इस पदक का पृष्ठभाग सपाट होता है।[1]

फीता 32 मि.मी. की चौड़ाई का यह रिबन हरे, सुनहरे और हरे रंग के तीन बराबर भागों में विभाजित होता है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पदक एवं सम्‍मान (हिंदी) indiannavy.nic.in। अभिगमन तिथि: 27 मई, 2020।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः