अम्मू स्वामीनाथन: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('{{सूचना बक्सा प्रसिद्ध व्यक्तित्व |चित्र=Ammu-Swaminathan.jpg |च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
No edit summary |
||
Line 52: | Line 52: | ||
<references/> | <references/> | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{भारतीय संविधान सभा सदस्य}} | |||
[[Category:भारतीय संविधान सभा सदस्य]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:इतिहास कोश]] | [[Category:भारतीय संविधान सभा सदस्य]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:इतिहास कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Latest revision as of 06:26, 5 February 2021
अम्मू स्वामीनाथन
| |
पूरा नाम | अम्मू स्वामीनाथन |
जन्म | 22 अप्रॅल, 1894 |
जन्म भूमि | अनाकारा, ज़िला पलक्कड, केरल |
मृत्यु | 4 जुलाई, 1978 |
मृत्यु स्थान | ज़िला पलक्कड, केरल |
पति/पत्नी | सुब्बारामा स्वामीनाथन |
कर्म भूमि | भारत |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
विशेष योगदान | भारतीय संविधान को बनाने में सहयोग देने वाली महिलाओं में से एक। |
नागरिकता | भारतीय |
पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
अन्य जानकारी | सन 1917 में मद्रास में अम्मू स्वामीनाथन ने एनी बेसेंट, मार्गरेट, मालथी पटवर्धन, श्रीमती दादाभाय और श्रीमती अंबुजमल के साथ 'महिला भारत संघ' का गठन किया। |
अम्मू स्वामीनाथन (अंग्रेज़ी: Ammu Swaminathan, जन्म- 22 अप्रॅल, 1894; मृत्यु- 4 जुलाई, 1978) भारतीय संविधान को बनाने में सहयोग देने वाली महिलाओं में से एक थीं। भारत के संविधान को मूल रूप देने वाली समिति में 15 महिलाएं भी शामिल थीं। इन्होंने संविधान के साथ भारतीय समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अम्मू स्वामीनाथन इन्हीं में से एक थीं।
- अम्मू स्वामीनाथन का जन्म केरल के पालघाट जिले के अनाकारा में ऊपरी जाति के हिंदू परिवार में हुआ था।
- 13 वर्ष की उम्र में जब अम्मू से कहा गया कि उन्हें अब शादी करनी ही पड़ेगी, तो उन्होंने यह शर्त रखी कि वे शादी तभी करेंगी जब उन्हें मद्रास जाकर शिक्षा लेने की अनुमति दी जाएगी।
- साल 1917 में मद्रास में अम्मू स्वामीनाथन ने एनी बेसेंट, मार्गरेट, मालथी पटवर्धन, श्रीमती दादाभाय और श्रीमती अंबुजमल के साथ 'महिला भारत संघ' का गठन किया।
- वह साल 1946 में मद्रास निर्वाचन क्षेत्र से संविधान सभा का हिस्सा बन गईं।
- 24 नवंबर, 1949 को संविधान के मसौदे को पारित करने के लिए डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने एक चर्चा के दौरान भाषण में आशावादी और आत्मविश्वासी अम्मू स्वामीनाथन ने कहा कि "बाहर के लोग कह रहे हैं कि भारत ने अपनी महिलाओं को बराबर अधिकार नहीं दिए हैं। अब हम कह सकते हैं कि जब भारतीय लोग स्वयं अपने संविधान को तैयार करते हैं तो उन्होंने देश के हर दूसरे नागरिक के बराबर महिलाओं को अधिकार दिए हैं"।
- साल 1952 में अम्मू स्वामीनाथन लोकसभा के लिए और साल 1954 में राज्यसभा के लिए चुनी गयीं।
- अम्मू स्वामीनाथन ने 'भारत स्काउट्स एंड गाइड' (1960-1965) और सेंसर बोर्ड की भी अध्यक्षता की थी।
|
|
|
|
|