गुजरात की अर्थव्यवस्था: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
m (Adding category Category:वाणिज्य व्यापार कोश (को हटा दिया गया हैं।))
Line 27: Line 27:
[[Category:अर्थव्यवस्था]]
[[Category:अर्थव्यवस्था]]
[[Category:गुजरात]]
[[Category:गुजरात]]
[[Category:वाणिज्य व्यापार कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 11:20, 3 December 2011

[[चित्र:Colourful-Peanut-Gujarat.jpg|thumb|250px|रंग बिरंगी मूँगफली, गुजरात]] जलवायु संबंधी प्रतिकूल परिस्थियाँ, मृदा और जल की लवणता और चट्टानी इलाक़े ऐसी भौतिक समस्याएँ हैं, जिन्होंने गुजरात की कृषि गतिविधियों को अवरुद्ध किया। राज्य ज़्यादातर सिंचाई पर निर्भर है। भूजल की उपयोगी को बढ़ाने की आवश्यकता है, क्योंकि भूमिगत जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। यह आवश्यक है कि नर्मदा नहर प्रणाली का परिचालन सिंचाई के लिए हो। मुख्य खाद्य फ़सलों में ज्वार-बाजरा, चावल और गेहूँ शामिल हैं। गुजरात में नक़दी फ़सलों का उत्पादन महत्त्वपूर्ण है। गुजरात कपास, तंबाकू और मूँगफली का उत्पादन करने वाले देश का प्रमुख राज्य है तथा यह कपड़ा तेल और साबुन जैसे महत्त्वपूर्ण उद्योगों के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराता है। दिसम्बर 2002 में राज्य में पंजीकृत चालू फैक्टरियों की संख्या 19,696 थी, जिनमें औसत 8.4 लाख दैनिक मजदूरों को रोज़गार मिला हुआ था। लघु उद्योग क्षेत्र में सितम्बर 2003 तक राज्य में 2.83 लाख लघु औद्योगिक इकाइयों का पंजीकरण हो चुका था। दिसम्बर 2003 तक गुजरात औद्योगिक विकास निगम ने 241 औद्योगिक संपदाएं स्थापित की थीं। गुजरात पैट्रोलियम के उत्पादन में तीसरा बड़ा क्षेत्र है। यहाँ के मुख्य पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र खम्भात की खाड़ी अंकलेश्वर,बड़ोदरा, मेहसाना तथा अहमदाबाद हैं। गुजरात राज्य का भारत में कपास और मूँगफली उत्पादन में प्रथम और तम्बाकू उत्पादन में द्वितीय स्थान है। हालांकि ज़्यादातर लोग कृषि में संलग्न हैं, पर यहाँ एक सुगठित और अपेक्षाकृत समद्ध वाणिज्यिक समुदाय भी है, जो व्यापार और वाणिज्य में तरक़्क़ी कर रहा है। व्यापार में संलग्न गुजराती लोग देश भर और विदेशों में भी फैले हुए हैं, भारत की औद्योगिक अर्थव्यवस्था में गुजरात का स्थान अग्रणी है। यह राज्य चूना-पत्थर, मैंगनीज़ जिप्सम, कैल्साइट और बॉक्साइट जैसी खनिज संपदा से समृद्ध है। यहाँ पर लिग्नाइट, क्वार्टज़ युक्त रेत, गोमेद (एगेट) और फ़ेल्सपार के भी भंडार हैं। असम के साथ गुजरात भी एक प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक राज्य है। सोडा ऐश और नमक के मामले में कुल राष्ट्रीय उत्पाद का सर्वाधिक हिस्सा यहीं से आता है। सीमेंट, वनस्पति तेल, रसायन और सूती वस्त्र के उद्योग महत्त्वपूर्ण हैं। औषधि उद्योग वडोदरा, अहमदाबाद और अतुल (वलसाड) में केंद्रित है, जो भारत के कुल उत्पादन के एक बड़े हिस्से का निर्माण करते हैं। कोयाली के निकट स्थित तेल परिशोधनशाला ने आसपास के पेट्रो रसायन उद्योग के तीव्र विकास में भूमिका निभाई है। सहकारी वाणिज्यिक डेयरी उद्योग भी महत्त्वपूर्ण है। दुग्ध उत्पादन में "श्वेत क्रांति" इसी राज्य में हुई थी और यह भारत के बच्चों के लिए दुग्ध खाद्य के कुल उत्पादन का 4/5 हिस्से का उत्पादन करता है। लघु उद्योगों का नियमित विकास महत्त्वपूर्ण है। मज़दूरों की समस्या पर गाँधीवादी मार्ग-सत्य पर दृढ़ निर्भरता, अहिंसा, मध्यस्थता द्वारा समझौता, न्यूनतम माँगें और आख़िरी उपाय के रूप में हड़ताल के प्रयोग-ने गुजरात में औद्योगिक संबंधों पर गहरा प्रभाव डाला है, जिसकी वजह से यह राज्य मज़दूर असंतोष से अपेक्षाकृत स्वतंत्र है। यह प्रदेश डेयरी उद्योग में अग्रणी है। गुजरात के आनन्द में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड का मुख्यालय है। [[चित्र:Diamond.jpg|thumb|250px|हीरा|left]]

  • सूरत में हीरा तराशने और पॉलिश करने का उद्योग उन्नत दशा में है।
  • गुजरात भारत का सबसे प्रमुख नमक उत्पादन राज्य है। यहाँ देश का 60 प्रतिशत नमक तैयार किया जाता है।
  • व्यापार की दृष्टि से समुद्र तटवर्ती इस प्रदेश का बहुत महत्व है। प्रदेश में कुल 40 बन्दरगाह हैं, जिनमें कांडला जैसी नवनिर्मित और विकसित बन्दगाह भी शामिल है।
  • ग़रीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत (1999-2000) -14.07 प्रतिशत।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

Template:साँचा:भारत की अर्थव्यवस्था