क्रोमाइट: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 10: | Line 10: | ||
==बाहरी कड़ियाँ== | ==बाहरी कड़ियाँ== | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{खान और खनिज}} | |||
[[Category:खान और खनिज]] | [[Category:खान और खनिज]] | ||
[[Category:रसायन विज्ञान]] | [[Category:रसायन विज्ञान]] |
Revision as of 05:50, 29 April 2012
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
thumb|250px|क्रोमाइट क्रोमाइट एक खनिज है। लोहा एवं क्रोमियम के सम्मिश्रण से बनने वाले खनिज क्रोमाइट में 68 प्रतिशत क्रोमिक ऑक्साइड तथा 32 प्रतिशत लौह ऑक्साइड होता है। क्रोमाइट के कुल भंडार में से लगभग 86 प्रतिशत भंडार ऐसा है, जिन्हें निकाल जा सकता है। इस खनिज का उपयोग धातु शोधन, तापरोधी कार्यो तथा रासायनिक उद्योगों में किया जाता है। देश में सर्वाधिक क्रोमाइट का उत्पादन उड़ीसा में होता है, जहाँ भारत का 90 प्रतिशत क्रोमाइट उत्पादित किया जाता है। यहाँ क्योंझर तथा कटक से पर्याप्त मात्रा में क्रोमाइट प्राप्त होत है। इसके निक्षेप धारवाड़ तथा कायान्तरित शैलों में मिलते हैं। कर्नाटक के हासन, कोडगु, शिमोगा, चित्रदुर्ग मैसूर आदि इसके प्रमुख उत्पादक ज़िले हैं।
महाराष्ट्र के रत्नागिरि ज़िले में तथा भण्डारा में क्रोमाइट मिलता है। यहाँ के खनिज में अयस्क की मात्रा 30 प्रतिशत से 38 प्रतिशत तक होती है। झारखण्ड के सिंहभूमि ज़िले में रोराबरु, कित्ताबुरु तथा चितागबुरु पहाड़ियों से क्रोमाइट प्राप्त किया जाता हे। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु के सीतामपुंडी क्षेत्र[1], आंध्र प्रदेश के कोंडापाले[2] तथा गोरावरम एवं देंदुबुरु आदि स्थानों पर भी क्रोमाइट मिलता है। देश में क्रोमाइट का कुल भण्डार 18.72 करोड़ टन अनुमानित है। 2006-07 के दौरान देश में कुल 41.01 लाख टन क्रोमाइट का उत्पादन हुआ।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख