राजस्थान के जलवायु प्रदेश: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
Line 16: Line 16:
[[राजस्थान]] के इस [[जलवायु प्रदेश]] के अंतर्गत [[भरतपुर]], [[धौलपुर]], [[सवाई माधोपुर]], [[बूंदी]], [[कोटा]], दक्षिणी-पूर्वी टौंक तथा उत्तरी [[चित्तौड़गढ़]] के ज़िले सम्मिसित हैं। इस प्रदेश में औसत तापमान ग्रीष्म ऋतु में 32° सेंटीग्रेट से 34° सेंटीग्रेट तथा शीत ऋतु में 14° सेंटीग्रेट से 17° सेंटीग्रेट तक रहता है। यहाँ [[वर्षा]] का औसत 60 सेंटीमीटर से 80 सेंटीमीटर के मध्य रहता है। यहाँ [[नीम]], [[शीशम]], [[पीपल]], जामुन आदि वृक्ष पाए जाते है।<ref name="ab"/>
[[राजस्थान]] के इस [[जलवायु प्रदेश]] के अंतर्गत [[भरतपुर]], [[धौलपुर]], [[सवाई माधोपुर]], [[बूंदी]], [[कोटा]], दक्षिणी-पूर्वी टौंक तथा उत्तरी [[चित्तौड़गढ़]] के ज़िले सम्मिसित हैं। इस प्रदेश में औसत तापमान ग्रीष्म ऋतु में 32° सेंटीग्रेट से 34° सेंटीग्रेट तथा शीत ऋतु में 14° सेंटीग्रेट से 17° सेंटीग्रेट तक रहता है। यहाँ [[वर्षा]] का औसत 60 सेंटीमीटर से 80 सेंटीमीटर के मध्य रहता है। यहाँ [[नीम]], [[शीशम]], [[पीपल]], जामुन आदि वृक्ष पाए जाते है।<ref name="ab"/>
====अति आर्द्र जलवायु प्रदेश====
====अति आर्द्र जलवायु प्रदेश====
इस जलवायु प्रदेश के अंतर्गत दक्षिण-पूर्वी कोटा, [[झालावाड़ ज़िला|झालावाड़]], [[बांसवाड़ा]], [[उदयपुर ज़िला|उदयपुर ज़िले]] का दक्षिण-पश्चिमी भाग तथा [[माउण्ट आबू]] के समीपवर्ती भू-भाग सम्मिलित हैं। इस प्रदेश का औसत [[तापमान]] [[ग्रीष्म ऋतु]] में 34° सेंटीग्रेट से 36° सेंटीग्रेट तथा [[शीत ऋतु]] में 14° सेंटीग्रेट से 17° सेंटीग्रेट के मध्य रहता है। यहाँ वर्षा का औसत 80 सेंटीमीटर से 150 सेंटीमीटर पाया जाता है। माउण्ट आबू में राज्य की सर्वाधिक वर्षा अंकित की गयी है।
इस जलवायु प्रदेश के अंतर्गत दक्षिण-पूर्वी कोटा, [[झालावाड़]], [[बांसवाड़ा]], [[उदयपुर ज़िला|उदयपुर ज़िले]] का दक्षिण-पश्चिमी भाग तथा [[माउण्ट आबू]] के समीपवर्ती भू-भाग सम्मिलित हैं। इस प्रदेश का औसत [[तापमान]] [[ग्रीष्म ऋतु]] में 34° सेंटीग्रेट से 36° सेंटीग्रेट तथा [[शीत ऋतु]] में 14° सेंटीग्रेट से 17° सेंटीग्रेट के मध्य रहता है। यहाँ वर्षा का औसत 80 सेंटीमीटर से 150 सेंटीमीटर पाया जाता है। माउण्ट आबू में राज्य की सर्वाधिक वर्षा अंकित की गयी है।


{{seealso|राजस्थान की जलवायु}}
{{seealso|राजस्थान की जलवायु}}

Revision as of 13:58, 28 April 2014

राजस्थान की जलवायु विविधता लिए हुए है। यहाँ एक ओर अति शुष्क तो दूसरी ओर आर्द्र क्षेत्र हैं। राजस्थान आर्द्र क्षेत्रों में दक्षिण-पूर्व व पूर्वी ज़िले आते हैं। तापमान और वर्षा की मात्रा के आधार पर राजस्थान को निम्न पाँच जलवायु प्रदेशों में विभाजित किया जा सकता है-

  1. शुष्क जलवायु प्रदेश
  2. अर्द्ध-शुष्क जलवायु प्रदेश
  3. उप-आर्द्र जलवायु प्रदेश
  4. आर्द्र जलवायु प्रदेश
  5. अति आर्द्र जलवायु प्रदेश

शुष्क जलवायु प्रदेश

राजस्थान के इस जलवायु प्रदेश में शुष्क उष्ण मरुस्थलीय जलवायु दशाएँ पाई जाती हैं। इसके अंतर्गत जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर का पश्चिमी भाग, गंगानगर का दक्षिणी भाग और जोधपुर की फलौदी तहसील का पश्चिमी भाग आता है। यहाँ तापमान ग्रीष्म ऋतु में 34° सेंटीग्रेट से अधिक तथा शीत ऋतु में 12° सेंटीग्रेट से 16° सेंटीग्रेट के मध्य रहता है। वर्षा का औसत 10 से 20 सेंटीमीटर है। इस क्षेत्र में वनस्पति का अभाव पाया जाता है। कुछ भागों में जल प्राप्ति से विशेष प्रकार की घास भी उगती है।[1]

अर्द्ध-शुष्क जलवायु प्रदेश

इस प्रदेश के अंतर्गत गंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर ज़िले के पश्चिमी भागों के अतिरिक्त सभी भाग चुरू, सीकर, झुंझुनू, नागौर, पालीजालौर के पश्चिमी भाग सम्मिलित हैं। इस प्रदेश का औसत तापमान ग्रीष्म ऋतु में 32° सेंटीग्रेट से 36° डिग्री सेंटीग्रेट तथा शीत ऋतु में 10° सेंटीग्रेट से 17° सेंटीग्रेट तक पाया जाता है। वर्षा का औसत 20 सेंटीमीटर से 40 सेंटीमीटर तक रहता है। इस क्षेत्र में बबूल के वृक्ष तथा कंटीली झाड़ियाँ पाई जाती हैं।

उप-आर्द्र जलवायु प्रदेश

उप-आर्द्र जलवायु प्रदेश के अंतर्गत अलवर, जयपुर, अजमेर, झुंझुनू, सीकर, पाली व जालौर ज़िलों के पूर्वी भाग तथा टौंक, भीलवाड़ासिरोही के उत्तरी-पश्चिम भाग आते है। इस प्रदेश का औसत तापमान ग्रीष्म ऋतु में 28° सेंटीग्रेट से 34° सेंटीग्रेट तथा शीत ऋतु में 12° सेंटीग्रेट उत्तरी क्षेत्रों में तथा 18° सेंटीग्रेट दक्षिणी भागों में रहता है। इस क्षेत्र में अल्पमात्रा में प्राकृतिक वनस्पति भी पाई जाती है।

आर्द्र जलवायु प्रदेश

राजस्थान के इस जलवायु प्रदेश के अंतर्गत भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, दक्षिणी-पूर्वी टौंक तथा उत्तरी चित्तौड़गढ़ के ज़िले सम्मिसित हैं। इस प्रदेश में औसत तापमान ग्रीष्म ऋतु में 32° सेंटीग्रेट से 34° सेंटीग्रेट तथा शीत ऋतु में 14° सेंटीग्रेट से 17° सेंटीग्रेट तक रहता है। यहाँ वर्षा का औसत 60 सेंटीमीटर से 80 सेंटीमीटर के मध्य रहता है। यहाँ नीम, शीशम, पीपल, जामुन आदि वृक्ष पाए जाते है।[1]

अति आर्द्र जलवायु प्रदेश

इस जलवायु प्रदेश के अंतर्गत दक्षिण-पूर्वी कोटा, झालावाड़, बांसवाड़ा, उदयपुर ज़िले का दक्षिण-पश्चिमी भाग तथा माउण्ट आबू के समीपवर्ती भू-भाग सम्मिलित हैं। इस प्रदेश का औसत तापमान ग्रीष्म ऋतु में 34° सेंटीग्रेट से 36° सेंटीग्रेट तथा शीत ऋतु में 14° सेंटीग्रेट से 17° सेंटीग्रेट के मध्य रहता है। यहाँ वर्षा का औसत 80 सेंटीमीटर से 150 सेंटीमीटर पाया जाता है। माउण्ट आबू में राज्य की सर्वाधिक वर्षा अंकित की गयी है।

  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 राजस्थान के जलवायु प्रदेश (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 21 मार्च, 2013।

संबंधित लेख