प्रयोग:माधवी 2: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
No edit summary
No edit summary
Line 2: Line 2:
|चित्र=Blankimage.png
|चित्र=Blankimage.png
|चित्र का नाम=सी. विजयराघवा चारियर
|चित्र का नाम=सी. विजयराघवा चारियर
|पूरा नाम=
|पूरा नाम=सी. विजयराघवा चारियर
|अन्य नाम=
|अन्य नाम=
|जन्म=[[1852]]
|जन्म=[[1852]]

Revision as of 07:58, 8 January 2017

माधवी 2
पूरा नाम सी. विजयराघवा चारियर
जन्म 1852
जन्म भूमि सेलम ज़िला, तमिलनाडु
मृत्यु 1943
कर्म भूमि भारत
विशेष योगदान 1885 से 1901 तक वे कहाँ लेजिस्लेटिव कौंसिल के सदस्य रहे थे।
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख लोकमान्य तिलक, गांधी जी
पार्टी काँग्रेस
अन्य जानकारी नागपुर में हुए 1920 काँग्रेस के वार्षिक अधिवेशन का अध्यक्ष रहे थे।
अद्यतन‎ 04:51, 24 दिसम्बर-2016 (IST)

सी. विजयराघवा चारियर (अंग्रेज़ी: C. Vijay Raghava Chariyer, जन्म- 1852 , सेलम ज़िला, तमिलनाडु; मृत्यु- 1943) प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे। 1885 से 1901 तक वे कहाँ लेजिस्लेटिव कौंसिल के सदस्य रहे थे। विजयराघवा चारियर नागपुर में हुए 1920 काँग्रेस के वार्षिक अधिवेशन का अध्यक्ष रहे थे। इस अधिवेशन में गाँधी जी के असहयोग आंदोलन के प्रस्ताव पर विचार हुआ था। लेकिन उनके विरोध के बाद भी काँग्रेस ने असहयोग का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया था।[1]

जन्म एवं परिचय

सी. विजयराघवा चारियर का जन्म 1852 ई. में सेलम ज़िला, तमिलनाडु में हुआ था। सार्वजनिक कार्यों के प्रति आरंभ से ही उनकी रुचि थी। देश पर अंग्रेज़ों का शासन विजयराघवा चारियर को अखरता था। 1885 में कांग्रेस की स्थापना के लिए मुंबई में जो पहले अधिवेशन हुआ उस में विजयराघवा चारियर ने भी भाग लिया। तब से अपने जीवन का महत्त्वपूर्ण समय उन्होंने इस संस्था के माध्यम से देश की सेवा में ही लगाया था।

लेजिस्लेटिव कौंसिल के सदस्य

काँग्रेस की स्थापना के बाद जब उसका संविधान बनाने की आवश्यकता पड़ी तो उनकी अध्यक्षता में तीन सदस्यों की समिति ने इसका निर्माण किया। मद्रास के सार्वजनिक जीवन में भी सी. विजयराघवा चारियर का महत्त्वपूर्ण स्थान था। 1885 से 1901 तक वे कहाँ लेजिस्लेटिव कौंसिल के सदस्य रहे थे। काँग्रेस के 1907 के सूरत अधिवेशन में जब 'नरम' और 'गरम' दलों में मतभेद उत्पन्न हुआ तो विजयराघवा चारियर की सहानुभूति 'गरम' दल वालों के साथ थी। जब काँग्रेस के संविधान में संशोधन करके लोकमान्य तिलक आदि का काँग्रेस में प्रवेश रोक दिया गया तो वे भी काँग्रेस से अलग हो गए थे। लेकिन 1916 की लखनऊ काँग्रेस में तिलक के साथ वे पुन: काँग्रेस में आ गए।

काँग्रेस के वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्ष

नागपुर में हुए 1920 काँग्रेस के वार्षिक अधिवेशन के अध्यक्ष विजयराघवा चारियर को चुने गये थे। उस समय राज गोपालाचारी, मोतीलाल नेहरू और एम.ए. अंसारी जैसे लोग काँग्रेस के महामंत्री थे। इस अधिवेशन में गाँधी जी के असहयोग आंदोलन के प्रस्ताव पर विचार हुआ था। सी. विजयराघवा चारियर असहयोग के पक्ष में नहीं थे। लेकिन उनके विरोध के बाद भी काँग्रेस ने असहयोग का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इस विचार-भेद के कारण वे 35 वर्ष के बाद काँग्रेस से अलग हो गए। फिर उनका झुकाव हिंदू महा सभा की ओर हुआ। उसके एक अधिवेशन का उन्होंने सभापतित्व भी किया।

निधन

1943 ई. में सी. विजयराघवा चारियर का निधन हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 922 |

संबंधित लेख


माधवी 2
पूरा नाम सुधाताई जोशी
जन्म 14 जनवरी, 1918
जन्म भूमि गोवा
पति/पत्नी महादेव शास्त्री जोशी
नागरिकता भारतीय
धर्म हिन्दू
आंदोलन सत्याग्रह आंदोलन
जेल यात्रा 2 वर्ष
विशेष योगदान स्वतंत्रता संग्राम
अन्य जानकारी पुर्तगाली सरकार ने सुधाताई जोशी के गोवा प्रवेश की सूचना देने वाले को भारी इनाम की घोषणा कर रखी थी।
अद्यतन‎ 04:31, 18 दिसम्बर-2016 (IST)

सुधाताई जोशी (अंग्रेज़ी: Sudhatai Joshi, जन्म- 14 जनवरी, 1918, गोवा) पुर्तगाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता थी। ये सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेती थी। सुधाताई ने 2 वर्ष तक कारागार की सजा भी भोगी। सुधाताई जोशी वीरांगना के साहस की उस समय सारे देश में बड़ी प्रशंसा हुई थी।[1]

जन्म एवं परिचय

श्रीमती सुधाताई जोशी का जन्म 14 जनवरी, 1918 ई. को गोवा के प्रियोल नामक गांव में हुआ था। यद्यपि उन्हें औपचारिक शिक्षा नहीं मिली थी, किंतु पिता की सहायता और अपने प्रयत्न से उन्होंने पर्याप्त ज्ञान प्राप्त कर लिया था। 'संस्कृति कोश' के प्रसिद्ध संपादक महादेव शास्त्री जोशी से विवाह के बाद पूना आने पर सुधाताई जोशी के जीवन में और भी परिवर्तन आये।। महादेव शास्त्री जोशी स्वयं गोवा के मुक्ति संग्राम से जुड़े हुई थे। उन्होंने 'गोवा राष्ट्रीय काँग्रेस' द्वारा संचालित सत्याग्रह आंदोलन में सत्याग्रहियों का नेतृत्व करने का निश्चय किया। सुधाताई इस आंदोलन का महत्त्व समझती थीं। पर वे नहीं चाहती थीं कि उतने ही महत्त्व के काम 'संस्कृति कोश' का संपादन उनके पति छोड़ दें। बड़े आग्रह के बाद जब पति ने उनका परामर्श स्वीकार कर लिया।

आंदोलनों में भागिदारी

सुधाताई स्वयं 'गोवा राष्ट्रीय काँग्रेस' द्वारा संचालित सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने के लिए गोवा की ओर चल पड़ीं। पुर्तगाली सरकार ने उनके गोवा प्रवेश की सूचना देने वाले के लिए भारी इनाम की घोषणा कर रखी थी। पर लोगों ने सुधाताई का स्वागत किया और उनके गुप्त रूप से गोवा में प्रवेश में सहायता पहुंचाई। 5 अप्रैल, 1955 को सुधाताई को महाप्सा नामक स्थान में एक सभा को संबोधित करनी था। पर पुलिस ने वह स्थान पहले ही घेर लिया और अपने भाषण के दो-चार शब्द पढ़ते ही सुधाताई जोशी को गिरस्तार कर लिया गया। अपने आंदोलन के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए सुधाताई ने पुर्तगाल को स्मरण दिलाया था कि वह स्वयं 1580 से 1640 तक स्पेन का गुलाम था। पुर्तगाल सरकार ने ताई पर मुकदमा चलाया और 2 वर्ष के कारागार की सजा दे दी। बाद में सारे देश में आंदोलन होने और जेल में स्वास्थ्य बिगड़ जाने के कारण मई, 1959 में उन्हें रिहा करना पड़ा था। इस वीरांगना के साहस की उस समय सारे देश में बड़ी प्रशंसा हुई थी।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. भारतीय चरित कोश |लेखक: लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय' |प्रकाशक: शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 928 |

संबंधित लेख