12 फ़रवरी: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
Line 43: | Line 43: | ||
==12 फ़रवरी को हुए निधन== | ==12 फ़रवरी को हुए निधन== | ||
* [[1919]] - [[सूफ़ी अम्बा प्रसाद]] - प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता। | * [[1919]] - [[सूफ़ी अम्बा प्रसाद]] - प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता। | ||
* | * 1794 - [[महादजी शिन्दे]] -रणोजी सिंधिया का अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी था। | ||
==12 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव== | ==12 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव== |
Revision as of 12:21, 7 February 2017
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 12 फ़रवरी वर्ष का 43 वाँ दिन है। साल में अभी और 322 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 323 दिन)
12 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1266 - दिल्ली के सुल्तान नसीरुद्दीन शाह का निधन।
- 1502 - वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए अपने जहाज़ में लिस्बन से रवाना हुआ।
- 1544 - इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन जेन ग्रे को मौत की सज़ा दी गई।
- 1577 - नीदरलैंड के नये गवर्नर आस्ट्रिया के डान जान ने गृहयुद्ध समाप्त करने का आदेश जारी किया।
- 1610 - फ़्रांस नरेश हेनरी चतुर्थ ने जर्मन प्रोटेस्टेंट यूनियन के साथ समझौता किया।
- 1689 - विलियम और मेरी इंग्लैंड के राजा तथा रानी घोषित किये गए।
- 1736 - नादिरशाह फ़्रांस का शासक बना।
- 1742 - नाना फ़ड़नवीस का जन्म।
- 1809 - ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म।
- 1885 - जर्मन ईस्ट अफ़्रीका कम्पनी का गठन हुआ।
- 1899 - जर्मनी ने स्पेन से मेरिनास कैरोलिन और पिल्यू द्वीप ख़रीदे।
- 1912 - चीन में मंचु वंश ने गद्दी छोड़ दी।
- 1928 - गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
- 1934 - फ़्रांस में श्रमिक आम हड़ताल पर।
- 1953 - सूडान के बारे में ब्रिटेन और मिस्र के बीच समझौता हुआ।
- 1974 - मास्को में नोबेल पुरस्कार विजेता सोवियत संघ के अलेक्जेंडर सोल्जेनित्शिन को गिरफ़्तार किया गया।
- 1988 -
- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सात लाख लोगों की हत्या के सिलसिले में 86 वर्षीय एड्रिया आर्टुकोविक को मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका से यूगोस्लाविया भेजा गया।
- पश्चिमी तट पर बसे नेबलुस शहर में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा गोली चलाने से दो व्यक्ति मारे गए और अन्य अनेक घायल हो गए।
- 1996 - फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फ़िलिस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
- 1998 - अमेरिकी कंपनी राइसटेक को बासमती चावल का पेटेंट सं.रा. अमेरिका द्वारा प्रदत्त।
- 1999 - बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।
- 2000 - पंडित रविशंकर फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर' से सम्मानित, पाकिस्तान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से निलम्बित।
- 2006 - एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार दुनिया से सबसे ज़्यादा बदतर हालात नेपाल में।
- 2007 - बगलिहार पर विश्व बैंक ने अंतिम रिपोर्ट सौंपी।
- 2008 -
- उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधोयक (यूपीकोका) को दोबारा ध्वनिमत से पारित किया।
- अमेरिका में हाइड एक्ट के सह लेखक टॉम लेंटास का निधन। अंतरिक्ष केन्द्र पर पहला यूरोपीय लैब स्थापित किया गया। पूर्वी तिमोर में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पर हमले के बाद प्रधानमंत्री जाना जुस्माओ ने आपातकाल की घोषणा की।
- 2009 - भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
- 2010 - हरिद्वार महाकुंभ में सात अखाड़ों के क़रीब पचास हज़ार सन्न्यासियों और विभिन्न अखाड़ों के लगभग चार हज़ार नागा अवधूतों सहित लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने पहले शाही स्नान पर गंगा में डुबकी लगाई।
12 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1742 - नाना फड़नवीस - मराठा राजनेता थे, जो पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा की सेवा में नियुक्त थे।
- 1824 - दयानंद सरस्वती, आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी सन्न्यासी
- 1920 - प्राण - हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।
- 1967 - चित्रवीणा एन रविकिरण - भारतीय संगीतकार
- 1972 – अजय नायडू - भारतीय-अमरीकी अभिनेता
12 फ़रवरी को हुए निधन
- 1919 - सूफ़ी अम्बा प्रसाद - प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता।
- 1794 - महादजी शिन्दे -रणोजी सिंधिया का अवैध पुत्र और उत्तराधिकारी था।
12 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- गुलाब दिवस
- उत्पादकता सप्ताह।
- सर्वोदय दिवस।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख