साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2021: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
Line 64: Line 64:
|-  
|-  
! भाषा
! भाषा
! पुरस्कार प्राप्तकर्ता<ref name="pp"/>
! पुरस्कार प्राप्तकर्ता<ref name="pp">{{cite web |url=https://hindicurrentaffairs.adda247.com/2021/12/Sahitya%20Akademi%20Award%202021%20Announced.html |title=साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 की घोषणा|accessmonthday=27 सितंबर|accessyear=2021 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher= hindicurrentaffairs.adda247.com|language=हिंदी}}</ref>
|-
|-
| मृणाल चंद्र कलिता || असमिया
| मृणाल चंद्र कलिता || असमिया

Revision as of 09:32, 27 September 2022

साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2021 (अंग्रेज़ी: Sahitya Akademi Award, 2021) की घोषणा 30 दिसम्बर, 2021 की गई। ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद साहित्य अकादमी पुरस्कार देश का दूसरा सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा साहित्य लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। प्रतिवर्ष 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिए जाते हैं। ये भाषाएँ हैं- असमिया, अंग्रेज़ी, बांग्ला, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मैथिली मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, राजस्थानी, संथाली, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगूउर्दू[1]

वर्ष 2021 विजेताओं की सूचि

भाषा पुरस्कार प्राप्तकर्ता
असमिया अनुराधा शर्मा पुजारी
बंगाली ब्रात्य बसु (‘मीरजाफ़र’ के लिए)
बोडो मोदाय गाहाय
डोगरी राज राही
गुजराती यज्ञेश दावे (‘गंध मञ्जूषा’ के लिए)
हिंदी दया प्रकाश सिन्हा (‘सम्राट अशोक’ के लिए)
कन्नड़ नागभूषण
कश्मीरी वाली मोहम्मद असीर कश्तवारी
कोंकणी संजीव वेरेंकार
मराठी किरण गुरव
मैथिलि जगदीश प्रसाद मंडल (‘पंगु के लिए ’)
मलयालम जॉर्ज ओनाक्कूर
मणिपुरी थोकचोम इबोहनवी
नेपाली छविलाल उपाध्याय
ओड़िया हृषिकेश मल्लिक
पंजाबी खालिद हुसैन (‘सूलां दा सालण’ के लिए)
राजस्थानी मीठेश निर्मोही
संस्कृत विन्देश्वरी प्रसाद मिश्र “विनय”
संथाली निरंजन हांसदा
सिन्धी अर्जुन चावला
तमिल अम्बई
तेलुगु गोराति वेंकन्ना
उर्दू चन्द्रभान ख्याल (‘ताज़ा हवा की ताबिशें ’ के लिए)
अंग्रेजी नमिता गोखले (‘थिंग्स टू लीव बिहाइंड’ के लिए)

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार एवं बाल साहित्य पुरस्कार, 2021

युवा एवं बाल पुरस्कार 22 भारतीय भाषाओं के लिए दिए गए। साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार, 2021 में हिंदी के लिए हिमांशु वाजपेयी को उनके कहानी-संग्रह “किस्सा किस्सा लखनउवा – लखनऊ के अवामी किस्से’ के लिए, अंग्रेज़ी के लिए मेघा मजुमदार को उनके उपन्यास ‘ए बर्निंग’, उर्दू के लिए उमर फरहत को उनके काव्य संग्रह ‘ज़मीन ज़ाद’ तथा पंजाबी के लिए वीर देविंदर सिंह को उनके निबंध संग्रह ‘पा दे पैलां’ के लिए पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार के अन्य विजेताओं में गौरब चक्रवर्ती (बंगाली), गौतम दैमारी (बोडो), अरुण आकाश देव (डोगरी), एच लक्ष्मी नारायण स्वामी (कन्नड़), श्रद्धा गरद (कोंकणी), लेनिन खुमानचा (मणिपुरी), अमित मिश्रा (मैथिली) और थगुल्ला गोपाल (तेलुगु), दृष्टि सोनी (गुजराती), मोबिन मोहन (मलयालम), प्रणव सखादेव (मराठी) और कुना हंसदा (संताली), अभिजीत बोरा (असमिया), रजी ताहिर भगत (कश्मीरी), महेश दहल (नेपाली), श्वेतपद्मा शतपति (संस्कृत), राकेश शेवानी (सिंधी), और देबब्रत दास (उड़िया) के नाम शामिल हैं।[1]

साहित्य अकादमी बाल पुरस्कारों में हिंदी के लिए देवेंद्र मेवाड़ी को उनके नाटक-संग्रह ‘नाटक-नाटक में विज्ञान’, अंग्रेज़ी में अनीता वच्छरजनी को उनकी जीवनी पुस्तक ‘अमृता शेर-गिलः रिबेल विद ए पेंटब्रश’ तथा उर्दू के लिए कौसर सिद्दीकी को उनके कविता-संग्रह ’चराग फूलों के’ के लिए पुरस्कार दिए गए। अन्य प्राप्तकर्ताओं में मृणाल चंद्र कलिता (असमिया), सुनीरमल चक्रवर्ती (बंगाली), रत्नेश्वर नारजारी (बोडो), नरसिंह देव जामवाल (डोगरी), बसु बेविनागिडा (कन्नड़), मजीद मजाजी (कश्मीरी), सुमेधा कामत देसाई (कोंकणी), रघुनाथ पलेरी (मलयालम), निंगोमबम जदुमनी सिंह (मणिपुरी), संजय वाघ (मराठी), कीर्ति शर्मा (राजस्थानी), आशा अग्रवाल (संस्कृत), मु. मुरुगेश (तमिल) और देवराजू महाराजू (तेलुगु) के नाम शामिल हैं। गुजराती और पंजाबी भाषा में इस वर्ष बाल पुरस्कार नहीं दिए गए|

उल्लेखनीय है कि साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए रचनाकार की आयु 35 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए| युवा पुरस्कार व बाल साहित्य पुरस्कार विजेताओं को एक उत्कीर्ण ताम्रफलक और 50,000 रुपये की राशि दी जाती है।

बाल साहित्य पुरस्कार, 2021

भाषा पुरस्कार प्राप्तकर्ता[1]
मृणाल चंद्र कलिता असमिया
सुनीरमल चक्रवर्ती बंगाली
रत्नेश्वर नारजारी बोडो
नरसिंह देव जामवाल डोगरी
अनीता वचरजनी अंग्रेज़ी
देवेंद्र मेवाड़ी हिंदी
बासु बेविनागिडा कन्नड़
मजीद मजाज़ी कश्मीरी
सुमेधा कामत देसाई कोंकणी
अनमोल झा मैथिली
रघुनाथ पलेरी मलयालम
निंगोमबम जदुमणि सिंह मणिपुरी
संजय वाघ मराठी
सुदर्शन अंबाटे नेपाली
दिगराज ब्रह्मा उड़िया
कीर्ति शर्मा राजस्थानी
आशा अग्रवाल संस्कृत
सोवा हांसदा संताली
किशन खुबचंदानी "रंजयल" सिंधी
म्यू. मुरुगेश तमिल
देवराजू महाराजू तेलुगु
कौसर सिद्दीकी उर्दू


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2021 (हिंदी) byjus.com। अभिगमन तिथि: 27 सितंबर, 2021। Cite error: Invalid <ref> tag; name "pp" defined multiple times with different content

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख